NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डॉलर ठगी का मास्टर-माइंड गिरफ्तार, सिंडिकेट बनाकर 9 राज्यों से 22 वारदातों में 3 ठगे करोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > डॉलर ठगी का मास्टर-माइंड गिरफ्तार, सिंडिकेट बनाकर 9 राज्यों से 22 वारदातों में 3 ठगे करोड़
रायपुर

डॉलर ठगी का मास्टर-माइंड गिरफ्तार, सिंडिकेट बनाकर 9 राज्यों से 22 वारदातों में 3 ठगे करोड़

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta March 29, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। पुलिस ने 3 करोड़ ठगने वाले मास्टर माइंड अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 राज्यों में विदेशी मुद्रा (डॉलर और पाउंड) के नाम पर 22 वारदातों को अंजाम दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और तेलीबांधा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले अमन के भाई मयंक शर्मा को अरेस्ट किया गया था। अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के कई साथी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
ट्रैवल व्यवसायी हरदीप सिंह होरा की शिकायत के मुताबिक, ठगों ने ‘हर्षित अग्रवाल’ बनकर उन्हें फोन किया और लंदन-अमेरिका में होटल बुकिंग का झांसा दिया। 2 मार्च 2026 को आरोपियों ने हरदीप को तेलीबांधा के करेंसी टॉवर स्थित एक को-वर्किंग स्पेस में बुलाया। आरोपियों ने व्यापारी को डॉलर के बदले भारतीय पैसे देने का झांसा दिया और 19.47 लाख लेकर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और मास्टर माइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि, आरोपी अमन शर्मा और उसका भाई मयंक शर्मा एक संगठित सिंडिकेट चलाते थे। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला है कि उन्होंने महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी नाम से ऑफिस या को-वर्किंग स्पेस किराए पर लेते थे। इसके बाद विदेशी मुद्रा के बदले भारतीय रुपए देने का झांसा देकर ठगी करते थे। रायपुर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी अमन शर्मा को पश्चिम बंगाल के 24 परगना में ट्रेस किया। जांच में पता चला कि, आरोपी उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मॉल एवेन्यू रोड अलाया अपार्टमेंट 304 थर्ड फ्लोर थाना हुसैन गंज में छिपा है। एसीसीयू की टीम ने दबिश दी, तो आरोपी अपने फ्लैट में ताला मारकर अंदर छिपा था। पुलिस ने ताला खुलवाया और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी पुलिसकर्मी जुटा रहे है। जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के सिंडिकेट में देश भर में 18–20 सदस्य है। जो ऑनलाइन कॉलिंग ऐप की मदद से आपस में जुड़े है और मिलकर देश भर में ठगी कर रहे हैं।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ सरकार को मिला टैक्स का 6 हजार 70 करोड़

जल्द हो सकता है साय मंत्रीमंडल का विस्तार

एनकाउंटर के डर से दूसरे राज्य भाग रहे नक्सली : अमित शाह

सामाजिक आयोजनों से मजबूत होता है आपसी जुड़ाव और युवाओं को मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के पुरातत्वविद् पद्मश्री अरुण शर्मा का निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कारोबारी से 39 लाख की धोखाधड़ी, पैसे मांगने पर दी धमकी
Next Article सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?