NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम की मौजूदगी में रणजीता स्टेडियम में हुआ, 240 जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल हुए सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम की मौजूदगी में रणजीता स्टेडियम में हुआ, 240 जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल हुए सीएम साय
जशपुरनगर

सीएम की मौजूदगी में रणजीता स्टेडियम में हुआ, 240 जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल हुए सीएम साय

रणजीता स्टेडियम में नवजोड़ो को दिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए की सहायता

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2026 12:01 am
By lochan Gupta March 29, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 240 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विवाह मंडप में सभी नवदंपतियों के बीच पहुंचकर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह में विभिन्न समाजों के जोड़ों ने एक साथ विवाह कर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को कुल 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 35 हजार रुपए की राशि चेक के माध्यम से सीधे हितग्राही को दी जाती है, जबकि लगभग 7 हजार रुपए की वैवाहिक सामग्री एवं 8 हजार रुपए आयोजन व्यय के रूप में खर्च किए जाते हैं। मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को 35 हजार रुपए का चेक राशि का वितरण कर उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, विजय आदित्य सिंह जूदेव, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह, वनमंडलाधिकारी शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर उनके माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है। इससे अनावश्यक खर्चों पर रोक लगने के साथ सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और गरीब परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के विवाह की चिंता काफी हद तक दूर हुई है।
कार्यक्रम में नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री भी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी और योजना की सराहना की। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक कार्यक्रम रहा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी सोच और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रतीक बना।

You Might Also Like

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत

सीएम मैडम कौशल्या साय ने पति के लिए रखा ज्येष्ठ पूर्णिमा वट सावित्री का व्रत

जेसीबी से घर ढहाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

सरकार की उपलब्धि लेकर घर-घर तक जाएं : सीएम साय

दोकड़ा में 95 लाख की लागत से बनेगा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का चिकित्सालय भवन : साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ, 3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम
Next Article मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?