NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार जशपुर-सन्ना मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ की मिली स्वीकृति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार जशपुर-सन्ना मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ की मिली स्वीकृति
जशपुरनगर

मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार जशपुर-सन्ना मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ की मिली स्वीकृति

वनांचल क्षेत्र में सडक़ विकास से आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बड़ा संबल

lochan Gupta
Last updated: March 27, 2026 11:30 pm
By lochan Gupta March 27, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जशपुर-सन्ना मार्ग के विभिन्न हिस्सों के मजबूतीकरण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण सडक़ निर्माण से विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस कार्य हेतु जशपुर-सन्ना मार्ग के किमी. 32/10, 33/2, 33/6-10, 34/2-4-6 एवं 41/10 से 52/10 तक कुल 12.498 किलोमीटर लंबाई के सडक़ खंड के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ 4 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ –

इस सडक़ के मजबूत होने से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। बरसात के मौसम में जहां पहले आवागमन बाधित होता था, अब वहां निरंतर संपर्क बना रहेगा। इससे ग्रामीणों को दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। सडक़ की बेहतर स्थिति से किसानों को अपनी उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। परिवहन लागत कम होगी और फसल खराब होने की संभावना भी घटेगी। इससे किसानों को बेहतर दाम मिलने के साथ उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय व्यापार और छोटे व्यवसायों को भी गति मिलेगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच

इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज पहुंचने में सुविधा होगी, जिससे शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी। वहीं, आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक समय पर पहुंचाना आसान होगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही सडक़ बनने के बाद परिवहन और अन्य सेवाओं से जुड़े रोजगार भी बढ़ेंगे। यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। यह सडक़ केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास की एक मजबूत कड़ी साबित होगी। इससे वनांचल क्षेत्रों का शहरी क्षेत्रों से बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जिससे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी तेजी से अंतिम छोर तक पहुंच सकेगा। इस प्रकार जशपुर-सन्ना मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सजल ग्रुप महिला समूह की अनूठी पहल

19 नग मवेशियों को जशपुर पुलिस ने तस्करी होने से बचाया

ट्रक व स्कार्पियो में जबरदस्त भिडंत

शत् प्रतिशत परिणाम हेतु शिक्षकों की समस्याओं का हो रहा समाधान

मंदिर की दान पेटी से रुपए चुराने वाला चंद घंटों में पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दिव्यांगजनों को मिला सहारा: कुनकुरी में आयोजित शिविर में 127 का हुआ पंजीयन
Next Article युवती से दुष्कर्म, महिला से छेड़छाड़, अधेड़ सहित दो गिरफ्तार

खबरें और भी है....

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
रामनवमी पर खरसिया पुलिस ने दो सौ हेलमेट का किया वितरण
महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में दो और गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?