NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिव्यांगजनों को मिला सहारा: कुनकुरी में आयोजित शिविर में 127 का हुआ पंजीयन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > दिव्यांगजनों को मिला सहारा: कुनकुरी में आयोजित शिविर में 127 का हुआ पंजीयन
जशपुरनगर

दिव्यांगजनों को मिला सहारा: कुनकुरी में आयोजित शिविर में 127 का हुआ पंजीयन

सहायक उपकरण वितरण, पेंशन व ऋ ण योजनाओं के लिए आवेदन से हितग्राहियों को मिली राहत

lochan Gupta
Last updated: March 27, 2026 11:30 pm
By lochan Gupta March 27, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाए गए। साथ ही पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण, दिव्यांग ऋण आदि के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए, जिससे दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में कुल 127 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिसमें 53 के प्रमाण पत्र एवं कार्ड बनाए गए। 6 हितग्राहियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, 5 ने दिव्यांग ऋण के लिए आवेदन किया, 15 ने पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किए तथा 6 लोगों ने पेंशन संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 16 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह शिविर दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोडऩे तथा उनकी आवश्यकताओं को एक ही मंच पर पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास साबित हुआ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 16 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण जैसे हस्तचलित ट्रायसाइकिल, मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैशाखी एवं वॉकिंग स्टिक का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती प्रतिमा भगत, वरिष्ठ नागरिक श्री राजकुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

You Might Also Like

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विधानसभा में गरजी गोमती साय

17 किलो गौ-मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 4 जुआरियों को पकड़ा, 29 हजार जब्त

चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल में बैठक आयोजित

सीएम साय की संवेदनशील पहल से कर्नाटक से गृह ग्राम लाया गया मृतक राकेश कुमार का शव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Next Article मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार जशपुर-सन्ना मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ की मिली स्वीकृति

खबरें और भी है....

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
रामनवमी पर खरसिया पुलिस ने दो सौ हेलमेट का किया वितरण
महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में दो और गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?