NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
बिलासपुर

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत

जांच रिपोर्ट के बाद इनफेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित, पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट करने के आदेश, बंद रहेंगी दुकानें

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले 5 दिनों में 5000 से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी रायपुर से आई थी और भोपाल सैंपल भी भेजा गया था। सैंपल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एहतियातन कई निर्देश जारी किए हैं।
शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी बिलासपुर से बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है, वहां प्रक्षेत्र के पक्षियों और अन्य उत्पादों दाना,अंडा, बोरी इत्यादि के विनिष्टीकरण के लिए 9 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें डॉक्टर आरके गुप्ता नोडल अधिकारी होंगे।
इसके अलावा कोनी के एक किलोमीटर के क्षेत्र को इनफेक्टेड जोन और आसपास के दस किलोमीटर के एरिया को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। संक्रमण क्षेत्र में पाए गए एक किलोमीटर की परिधि को संक्रमित क्षेत्र एवं 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस क्षेत्र में मैपिंग कर स्थानीय भाषा में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त क्षेत्र में कुक्कुट पक्षियों,उत्पादों, दानों के विनष्टिकरण की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगरीय प्रशासन, पंचायत विभाग के प्रतिनिधियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार समन्वय बनाकर निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मारे गए पक्षियों एवं फार्म के अपशिष्टों का जैव सुरक्षा नियमों के अनुसार प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कोनी के उक्त सरकारी पोल्ट्री फार्म में कार्यरत कर्मचारियों का एसओपी के अनुसार सैंपल लेकर टेस्ट करवाने के निर्देशों के साथ ही जनता में लक्षण एवं बचाव के लिए आवश्यक प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

पोल्ट्री उत्पादों के परिवहन पर प्रतिबंध

इनफेक्टेड जोन और सर्विलांस जोन में किसी भी प्रकार के खरीदी-बिक्री एवं पोल्ट्री उत्पादों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एसएसपी, डीएफओ और परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि अपने विभाग अंतर्गत चेक पोस्ट बनाकर सर्विलांस और इनफेक्टेड जोन के अंतर्गत पोल्ट्री बर्ड्स के मूवमेंट को रोका जाए तथा अन्य क्षेत्रों में भी सतत निगरानी की जाए। आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण केंद्रों की स्थापना करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेंगे। इसके अलावा पशुधन विकास विभाग को रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पोल्ट्री उत्पादों का व्यवसाय करने वाले दुकानों को बंद करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

You Might Also Like

‘बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ’ ग्रुप अवार्ड की शुरुआत!

रेल महाप्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

रेलवे ने चलाया ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ अभियान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले कोयला सचिव अमृत लाल मीणा

सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर

खबरें और भी है....

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?