NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जवाफूल चावल वाला रायगढ़ जिला अब अफीम के नाम से बदनाम हुआ-नगेन्द्र नेगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जवाफूल चावल वाला रायगढ़ जिला अब अफीम के नाम से बदनाम हुआ-नगेन्द्र नेगी
रायगढ़

जवाफूल चावल वाला रायगढ़ जिला अब अफीम के नाम से बदनाम हुआ-नगेन्द्र नेगी

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 12:00 am
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। धान के कटोरे छत्तीसगढ़ की कहानी बहुत ही साफ – सुथरी थी और किसान अपनी मेहनत और पसीने की कृषि का उत्पादन कर फसल से जो भी काम लेते थे उससे खुश होकर अपने परिवार के साथ जिंदगी का गुजारा कर लेते थे पर पिछले सालों से छत्तीसगढ़ में नशे के सौदागरों ने अफीम की खेती कर इसे बदनाम कर दिया और जिस रायगढ़ जिले के तमनार और लेलुंगा का जवाफूल चावल प्रसिद्ध था उस क्षेत्र को अफीम अवैध खेती के नाम से बदनाम कर दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने रायगढ़ जिले में अवैध अफीम खेती को लेकर राज्य की विष्णु देव साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में संगठित गिरोह सत्ता के संरक्षण में अफीम की खेती करा रहे हैं और रायगढ़ जिले का प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।महज ही कुछ दिनों पहले जिले के तमनार ब्लॉक के आमघाट में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद अब लैलूंगा ब्लॉक के नवीन घटगांव और मुड़ागांव में भी इस अवैध खेती का खुलासा हुआ है। जिले में नशे के सौदागरों के बड़े संगठित गिरोह की उपस्थिति का प्रमाण है,जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से सवाल यह है कि जब दूरस्थ वन क्षेत्रों में खुलेआम अफीम की खेती हो रही थी तब कृषि विभाग के अधिकारी,राजस्व विभाग के पटवारी-आरआई, तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारी क्या कर रहे थे? केलो परियोजना की सरकारी जमीन पर और जिला प्रशासन की गिरदावरी सिर्फ कागजों में ही की जा रही थी? पिछले दो वर्षों से यह अफीम की खेती और नशे का अवैध कारोबार खुले आम चलता रहा और जब ग्रामीणों की जागरूकता से पकड़ाया तो रायगढ़ में जिला प्रशासन को कार्यवाही तो निर्धारित करनी थी कि दुर्ग और बलरामपुर में किस किस पर कौन से कार्यवाही कांग्रेस के द्वारा आवाज उठाने पर गंभीर कार्रवाई करनी पड़ी पर रायगढ़ जिले में प्रशासन ने कि अभी तक शासकीय जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जो कि अपने आप में गंभीर संदेह पैदा करता है।
जिलाध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर दोषी अधिकारियों और अफीम माफिया को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी, छत्तीसगढ़ को नशे का अड्डा बनाने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और जिम्मेदारों को बेनकाब करेगी।
इस मामले में कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, उपाध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल महामंत्री ठंडा राम बेहरा सुश्री गुलापी सिदार, जिला महामंत्री ,देवेंद्र शर्मा, बबलू साहू, वासुदेव साहू, रामकुमार भगत, देवा साहू, नरेश ठाकुर, श्रीमती संपत्ति सिदार, सीताराम चौहान, रामू दास महंत,लैलूंगा अध्यक्ष वीरेंद्र शाह जिला कांग्रेस के कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नेगी के साथ मिल कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

You Might Also Like

जिंदल फाउण्डेशन जेपीएल तमनार द्वारा ‘विश्व आदिवासी दिवस 2025’ का आयोजन

विश्व दृष्टि दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जतरा पंचायत भवन से फर्नीचर हुए गायब

समाज रत्न से सम्मानित हुए मृदुभाषी रामनंदन यादव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नगर को मिली बड़ी सौगात, पालिकाध्यक्ष ने किया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ
Next Article रामनवमी शोभायात्रा में प्रभावित न हो कानून व्यवस्था-कलेक्टर

खबरें और भी है....

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
जिले में अफीम की खेती पर टूटा प्रशासन का कहर, 72 घंटे के भीतर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चंद्रनगर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?