NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देश के औद्योगिक विकास को गति देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > देश के औद्योगिक विकास को गति देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां
बिलासपुर

देश के औद्योगिक विकास को गति देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा माल राजस्व अर्जन एवं नेट टन किलोमीटर में नए कीर्तिमान

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
4 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माल ढुलाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। देश के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करते हुए रेलवे ने दिनांक 21 मार्च 2026 को मात्र 355 दिनों में ही अब तक का सर्वाधिक ‘ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू’ (मूल माल राजस्व) अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 (365 दिनों) की तुलना में 10 दिन पहले प्राप्त की गई है। दिनांक 22 मार्च 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ?29,493.59 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू अर्जित किया गया है, जो इसकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता एवं माल परिवहन में अग्रणी भूमिका को दर्शाता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेल में सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू अर्जित करने वाला ज़ोन बनकर उभरा है तथा इस वित्तीय वर्ष में भारतीय रेल के कुल माल राजस्व में इसका 17.13त्न का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.6 प्रतिशत(?1026 करोड़) की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इसी क्रम में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 20 मार्च 2026 को मात्र 354 दिनों में अब तक का सर्वाधिक एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) अर्जित करते हुए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि भी पिछले वर्ष की तुलना में 11 दिन पहले प्राप्त की गई है।
दिनांक 22 मार्च 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 146.75 बिलियन एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा प्राप्त कर भारतीय रेल में प्रथम स्थान हासिल किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस वर्ष 146 बिलियन से अधिक एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए भारतीय रेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, पिछले वर्ष की तुलना में 5.4 बिलियन नेट टन किलोमीटर (3.8 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के कार्य भी तीव्र गति से किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत कई महत्वपूर्ण रेलखंडों में तीसरी एवं चौथी रेल लाइनों की कमीशनिंग की गई है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेनों की गतिशीलता एवं परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे माल यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ समयबद्धता में भी सुधार हुआ है। माल यातायात के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है। त्योहारों, छुट्टियों एवं विशेष अवसरों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को अधिकाधिक आरक्षित बर्थ एवं सीट उपलब्ध कराने हेतु विशेष ट्रेनों का सफलतापूर्वक परिचालन किया जा रहा है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, कुशल संचालन, उन्नत प्रबंधन प्रणाली एवं माल ढुलाई में निरंतर सुधार का परिणाम है। महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं सतत प्रोत्साहन में यह उपलब्धियाँ और अधिक सुदृढ़ हुई हैं, जिनके मार्गदर्शन में रेलवे निरंतर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेल की प्रगति एवं देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

You Might Also Like

‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन

डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

चौथी रेल लाइन परियोजना को अतिशीघ्र पूरा करने की पहल

रेलवे की विरासत का जीवंत प्रतीक

सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 17 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डॉक्टर और रिटायर-अधिकारी से 38 लाख रूपए की ठगी
Next Article माँ आईस फैक्ट्री और रिलांयस स्मार्ट पांइट का किया औचक निरीक्षण

खबरें और भी है....

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
जिले में अफीम की खेती पर टूटा प्रशासन का कहर, 72 घंटे के भीतर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चंद्रनगर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?