NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल
रायगढ़

देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 12:04 am
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर सहित अंचल में चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर धूम मची हुई है। इस दौरान रविवार को माता के चौथा रूप कुष्मांडा देवी की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही सुबह व शाम के समय देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और माता के भक्ति में लीन होकर घर-परिवार के सूख, समद्धि के लिए प्रार्थना करते नजर आए।
रविवार की सुबह से ही माता का चौथा रूप कुष्मंाडा देवी की भक्ती में श्रद्वालु अंचल के देवी मंदिर सहित अपने घरों में धूमधाम से पूजा-अर्चना किया। इस दौरान लोग माता के दर्शन करने सुबह-शाम देवी मंदिरों में अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे हैं। इससे कई लोग बाजे गाजे के साथ शहर के बुढ़ी माई मंदिर पहुुंचे थे, जहां पूजा-पाठ के बाद काफी देर तक मादर की थाप पर माता के भजन गाते नजर आए। लोगों का मानना है कि माता के चौथे स्वरूप यानि कुष्मांडा देवी की आठ भुजाएं होती है। इसलिए इस स्वरूप को देवी अष्टभूजी भी कहा जाता है। इसको लेकर लोग सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसके चलते इन दिनों मंदिर का पट पूरे दिन खुल रहा है। साथ ही लगातार लोगों के आगमन होने के कारण उनके लिए छाव से लेकर पीने का ठंडा पानी व अन्य व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा किया गया है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। इस संबंध में बुढी माई मंदिर समिति के सदस्यों का कहना था कि इन दिनों ज्यादातर भक्त नौ दिनों का उपवास रखे हुए हैं, इसके चलते उनके लिए खास व्यवस्था की गई है। साथ ही कई लोग अपने घरों में भी माता का आसन लगाकर पूजा कर रहे हैं। नवरात्र का यह नौ दिन सभी जगह माता का वास होता है। जिसके चलते इन दिनों चारों तरफ माता के जयकारे लग रहे हैं।
विगत चार दिनों से शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में सुबह-शाम मांदर व झांझ के साथ माता की भक्ती हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर बैगाओ द्वारा पूजा कराई जा रही है, ग्रामीणों का कहना है कि माता को प्रसन्न करने के लिए बैगा तरह-तरह के पचरा गीत के साथ मांदर बजा रहे हैं। क्योंकि माता को मांदर की थाप काफी प्रिय माना गया है।

दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु

चैत्र नवरात्र जब से शुरू हुआ है शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में सुबह-शाम भक्तों का तांता लग रहा है। वहीं शहर के बुढ़ी माई मंदिर, केवड़ाबाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर तथा राजापारा स्थित समलाई मंदिर में शहर सहित अन्य जिले से भी हर दिन भक्त आकर मत्था टेक रहे हैं, इसके साथ ही जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिर मां बंजारी, मां चंद्रहासिनी मंदिर, भगवानपुर स्थित पूज्य मां गुरू अघोर शक्ति पीठ मंदिर में पूरे दिन लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

आज स्कंदमाता की होगी पूजा

सोमवार को स्कंद माता की पूजा की जाएगी। इसके लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है, हालांकि इन दिनों अल सुबह से ही देवी मंदिरों का पट खुल जा रहा है, ताकि भक्त भीड़ बचते हुए माता का दर्शन कर पूजा-पाठ कर सके। वहीं इन दिनों मौसम में ठंडक होने के कारण पूरे दिन देवी मंदिरों में लोगो का आना-जाना लगा हुआ है।

You Might Also Like

एनएच में बेतरतीब खड़ी भारी वाहन दे रहा हादसे को न्यौता

उत्कल व साउथ बिहार एक्सपे्रस का रूट बदला

आज शाम 4 बजे निकलेगी ग्यारस अर्जी निशान यात्रा

जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान

छूट की आड़ में लूट की राजनीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 8931 सर्वाधिक दिनों तक सेवा का पीएम मोदी ने रचा इतिहास-ओपी
Next Article देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?