NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हल्की बारिश से रनपुर बाजार में भरा पानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > हल्की बारिश से रनपुर बाजार में भरा पानी
जशपुरनगर

हल्की बारिश से रनपुर बाजार में भरा पानी

हल्की बारिश से रनपुर बाजार में भरा पानी

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
4 Min Read

नारायणपुर। बगीचा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले रनपुर का साप्ताहिक बाजार शुक्रवार को उस समय बदहाली की जीता-जागता तस्वीर बन गया, जब अचानक हुई बारिश ने पूरे बाजार को पानी-पानी कर दिया। हल्की बारिश ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया और पूरा बाजार परिसर जलमग्न हो गया। हालात ऐसे बने कि बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दूर-दराज के गांवों से अपनी मेहनत की साग-सब्जियां लेकर पहुंचे किसानों के लिए यह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। बाजार में पानी भरने के कारण उनकी सब्जियों की दुकानों में पानी भर गया। कई किसान अपने सामान को बचाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन बारिश के आगे उनकी एक न चली। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के बाद बाजार की स्थिति बेहद खराब हो गई। दुकानदार और किसान अपने दुकान के सामने जमा बारिश का पानी को झाड़ू से निकालते नजर आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ओर सामान बर्बाद हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रनपुर बाजार में जल निकासी की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि यह वर्षों पुरानी है। हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान देने के बजाय सिर्फ खानापूर्ति करते नजर आते हैं। सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन रनपुर के इस प्रमुख बाजार में आज तक पुख्ता पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस मामले में ग्राम पंचायत के सचिव महेंद्र बरला ने सफाई देते हुए बताया कि पंचायत द्वारा बाजार क्षेत्र के नालियों का साल में दो से तीन बार  सफाई भी कराई जाती है। उन्होंने समस्या के लिए स्थानीय लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि नालियों में कचरा फेंकने से वे जाम हो जाती हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित होती है। हालांकि, स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस दावे को नकारते हुए कहा कि यदि नालियों का निर्माण सही तरीके से और पर्याप्त संख्या में किया गया होता, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती। उनका कहना है कि वे पंचायत को नियमित रूप से टैक्स भी देते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें कोई मूलभूत सुविधा नहीं मिलती।
इस घटना के बाद बाजार में आए किसानों और दुकानदारों में भारी नाराजगी देखा गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रनपुर साप्ताहिक बाजार में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि बारिश के समय उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल, एक बार फिर बारिश ने रनपुर बाजार की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
साप्ताहिक बाजार में पानी जमा हो गया है दुकानदारों को परेशानी हो रही है,पंचयात को इस ओर ध्यान देना चाहिए और बाजार की बदहाल व्यवस्था को सुधार करना चाहिए।
उप सरपंच -श्री राजेन्द्र चौहान -रनपुर
रनपुर का साप्ताहिक बाजार में नाली निर्माण कराया गया और साल में दो से तीन बार सफाई भी पंचयात की ओर से की जाती है,लोगों के द्वारा कचरा करने से नाली जाम हो गया होगा जिससे बारिश में पानी जमा हो गया होगा। बरसात पूर्व पुन: नाली की सफाई करा दी जाएगी।
श्री महेन्द्र बरला-ग्राम पंचायत सचिव -रनपुर

You Might Also Like

पुलिस अभिरक्षा से फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

पुलिस ने 19 गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

मेरी नहीं आप सभी कि जीत है, दूसरी बार मौका देने के लिए आभार : सालिक साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर का हो रहा आयोजन
Next Article शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?