NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट
रायगढ़

युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट

रामपुर शराब दुकान के पास हुई घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 20, 2026 12:46 am
By lochan Gupta March 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मामूली बात पर दो युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और बीयर के बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और युवकों ने उसके स्कूटी में रखे कैश 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ढिमरापुर क्षेत्र के प्यासा मैदान में रहने वाले 28 साल के नितेश गुप्ता ने बुधवार रात को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपनी स्कूटी से बड़े रामपुर की सरकारी शराब दुकान पर बीयर लेने गए थे। बीयर खरीदने के बाद जब वह उसे स्कूटी की डिक्की में रख रहा था, तभी इंदिरा नगर के रहने वाले मीर हसमत अली उर्फ राजा (28 साल) और उसका साथी अफसर खान (38 साल) वहां आ गए और उसके साथ झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान दोनों ने नितेश के साथ मारपीट की। इसी दौरान राजा ने बीयर की बोतल उनके सिर पर फोड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों युवकों ने स्कूटी की डिक्की खुलवाकर उसमें रखे 10 हजार रुपए लूट लिए और वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए टीम भेजी गई। पुलिस ने दोनों युवकों को इंदिरानगर इलाके से पकड़ लिया। उनके पास से लूटे गए पैसों में से खर्च के बाद बचे 3,500 रुपए भी बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लूटपाट और मारपीट जैसे अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

21 दिनों में 93 गुम इंसान तलाशे गए

7 दिनों में 12523 घरों में निगम ने किया डेंगू सर्वे

धान से सब्जी की ओर सफल कदम, खरसिया के किसान मुरलीधर साहू ने ग्राफ्टेड बैंगन से बदली खेती की तस्वीर

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

8 सूत्रीय मांग को लेकर विद्युत कर्मचारी काली पट्टी लगाकर कर रहे काम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में जले आस्था के दीप
Next Article सीएम साय ने जशपुर को दी 19.51 करोड़ की सौगात

खबरें और भी है....

प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
पैसे की लेन-देन में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर शव को जलाया
सीएम साय ने जशपुर को दी 19.51 करोड़ की सौगात
युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट
शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में जले आस्था के दीप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?