NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहली बार एक मंच पर न्याय, 14 शिक्षकों व परिजनों को मिला पेंशन आदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > पहली बार एक मंच पर न्याय, 14 शिक्षकों व परिजनों को मिला पेंशन आदेश
छत्तीसगढ़

पहली बार एक मंच पर न्याय, 14 शिक्षकों व परिजनों को मिला पेंशन आदेश

शिक्षकों के सम्मान में उठाया बड़ा कदम, पखांजूर में पेंशन वितरण बना मिसाल

lochan Gupta
Last updated: March 20, 2026 12:29 am
By lochan Gupta March 20, 2026
Share
2 Min Read

पखांजुर। पखांजूर में शिक्षा विभाग की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां सेवानिवृत्त और दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को न केवल पेंशन आदेश सौंपे गए, बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह आयोजन अपने आप में एक मिसाल बन गया।
पखांजूर के कोयलीबेड़ा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सेवानिवृत्त एवं दिवंगत शिक्षकों के लिए पेंशन अदायगी आदेश वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं उनके परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल भावुक और गौरवपूर्ण बन गया। समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण साहा एवं विशेष अतिथि उपाध्यक्ष श्री शंकर सरकार मौजूद रहे। अपने संबोधन में श्री शंकर सरकार ने कहा कि कोयलीबेड़ा विकासखंड के इतिहास में यह पहली बार है, जब 14 सेवानिवृत्त और दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को एक साथ पेंशन अदायगी आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने इस पहल के लिए खंड शिक्षा अधिकारी और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि समाज शिक्षकों की जीवनभर की सेवा का हमेशा ऋणी रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी देवकुमार शील ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद पाठक, दीपक चंद्र मंडल, गणेश चंद्र मंडल, श्रीमती गीता रानी सरकार, हेमंत कुमार वैध सहित कई दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को पेंशन आदेश प्रदान किए गए। इस त्वरित कार्रवाई से शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए पेंशन प्रक्रिया को समय पर पूर्ण करने के लिए आभार जताया। समारोह में वक्ताओं ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके समर्पण को समाज की नींव बताया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण एवं दिवंगत शिक्षकों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जन्मदिन की रात आई दर्दनाक मौत

नक्सलगढ़ से निकलेंगी अब महिला फुटबॉल खिलाड़ी : दीपिका शोरी

19 लाख रूपये के धान का गबन, समिति अध्यक्ष व केंद्र प्रभारी को तीन साल की कैद

अनियमितताओं के आरोप में बैंकण्ठपुर की सरपंच सरिता उसेंडी पद से बर्खास्त, जांच में गड़बड़ी उजागर

बलौदाबाजार में स्कॉर्पियो-ट्रेलर की टक्कर, 6 घायल, 2 गंभीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नौ दिवसीय महाभंडारा का पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया शुभारंभ, श्री राणी सती दादी सेवा समिति की पहल
Next Article शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
पैसे की लेन-देन में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर शव को जलाया
सीएम साय ने जशपुर को दी 19.51 करोड़ की सौगात
युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट
शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में जले आस्था के दीप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?