NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार
रायपुर

शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार

डुप्लीकेट चाबी बनाने वाला भी पकड़ाया, 11 गाडिय़ां बरामद

lochan Gupta
Last updated: March 20, 2026 12:29 am
By lochan Gupta March 20, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। राजधानी में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो चोरों और एक अवैध चाबी बनाने वाले मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग जगहों से चोरी की गई 11 गाडिय़ां बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 4.40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम कुलदीप गेंडरे उर्फ जानू, करण साहू उर्फ बाका और शेख स्वालेह हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को 19 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि कचना स्थित शराब दुकान के पास कुछ युवक बिना नंबर की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कुलदीप गेंडरे और करण साहू को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गाडिय़ां चोरी करना स्वीकार किया।
पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे मोवा के रहने वाले शेख स्वालेह (40 वर्ष) से चोरी की गई गाडिय़ों की अवैध तरीके से चाबी बनवाते थे। शेख स्वालेह प्रोफेशनल तरीके से किसी भी गाड़ी की डुप्लीकेट चाबी तुरंत तैयार कर देता था, जिससे चोरों को गाड़ी ले जाने में आसानी होती थी। पुलिस ने मददगार चाबी मिस्त्री को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। बरामद 11 वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से शहर में वाहन चोरी की वारदातों में कमी आएगी।

You Might Also Like

आज आएंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे

लोकतंत्र के महासंग्राम का बजा बिगुल, तारीखों का ऐलान

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : बीजेपी से 3 नाम तय

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

अस्पताल की 5वीं मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहली बार एक मंच पर न्याय, 14 शिक्षकों व परिजनों को मिला पेंशन आदेश
Next Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का यात्री राजस्व अर्जन में कीर्तिमान

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?