NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाउसिंग लोन घोटाले में 26 साल बाद ईओडब्लू की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > हाउसिंग लोन घोटाले में 26 साल बाद ईओडब्लू की कार्रवाई
रायपुर

हाउसिंग लोन घोटाले में 26 साल बाद ईओडब्लू की कार्रवाई

गृह निर्माण सहकारी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और आवास पर्यवेक्षक गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 19, 2026 12:07 am
By lochan Gupta March 19, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष थावरदास माधवानी और आवास पर्यवेक्षक बसंत कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि 1995 से 1998 के बीच गरीबों को मकान देने के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया। 186 लोगों के नाम पर 1-1 लाख रुपए का लोन पास कराया गया, लेकिन जमीन पर एक भी मकान नहीं बना।जब जांच टीम मौके पर पहुंची, तो जिन जगहों पर मकान निर्माण दिखाया गया था, वहां कुछ भी नहीं मिला। यहां तक कि जिन लोगों के नाम पर लोन लिया गया, वे भी वहां मौजूद नहीं थे।
पूरे मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लिया गया। मकान निर्माण के फर्जी प्रमाण पत्र भी जारी किए गए और पूरी राशि आपस में बांट ली गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले के दो अन्य आरोपी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। ईओडब्लू के अनुसार आरोपियों को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए और छिपते रहे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो अब ऐसे पुराने लंबित मामलों की भी जांच तेज कर रहा है, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून-सत्र 22 जुलाई से

छत्तीसगढ़ राजभवन का नाम अब लोकभवन हुआ, लगा नया बोर्ड

स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक साल में 4 बार

एनएच-49 ब्लैक स्पॉट कांशीचुआ के पास चलाया गया अभियान

किरणदेव की टीम में 117 पदाधिकारी, इनमें सिर्फ 9 महिलाएं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज से बूढ़ी माई मंदिर में नौ दिनों तक होगा माता का श्रृंगार और महाभंडारा
Next Article भारतीय रेलवे का ‘धीमी प्रगति’ से ‘सुपर-फास्ट परिवर्तन’ की ओर कदम, एक नए युग का सूत्रपात : केंद्रीय रेल मंत्री

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?