NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने मिलरों को समय सीमा में धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने मिलरों को समय सीमा में धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश
सारंगढ़

कलेक्टर ने मिलरों को समय सीमा में धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: March 18, 2026 12:53 am
By lochan Gupta March 18, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत विकास कार्यों का समीक्षा किया। उन्होंने जिले के सभी कॉलेज, आईटीआई, हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि वे सभी युवाओं को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।कलेक्टर ने बेमौसम बारिश से धान के नुकसान की रोकथाम के लिए सहकारिता विभाग के अधीन सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि धान उपार्जन केंद्र में उठाव के लिए बचे धान का रखरखाव प्लास्टिक कवर आदि से ढकने का पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही सभी राइस मिलरों को समितियो से समय सीमा में धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बच्चों और नागरिकों के रक्षा के लिए जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी राशन दुकानों को खाली सरकारी भवन या सामुदायिक भवन में संचालित करने के निर्देश दिए, वहीं महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्माणाधीन भवनों का मुआयना कर उसके गुणवत्ता को जाँच करने और गर्मी तक पूर्ण करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले के गर्मी के पहले पेयजल विहीन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही जल आवर्धन और जल प्रदाय योजना के तहत बरमकेला सरिया में नवीन कनेक्शन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जल संरक्षण अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय जल संगवारी महा अभियान 20 मार्च को किया जाएगा। जिले के गांव और शहर में लगभग 10 हजार सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जाएगा। डॉ संजय कन्नौजे ने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को उनके विभाग के लिए निर्मित भवन को हैंड ओवर लेने के निर्देश दिए, वहीं कार्य में कमी होने पर संबंधित ठेकेदार या सरपंच को पूरा करने के निर्देश दिए वहीं आनाकानी करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और सरपंच से कुर्की करने के निर्देश दिए।पीलिया से बचाव के लिए कलेक्टर ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां का पाइप टूटा या छेद है उसे मरम्मत तत्काल करे। साथ ही सभी सीएमओ को शहरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

मोदी व शाह के खिलाफ दिए बयान के लिए माफी मांगे : संजय

10463 स्कूलों को बंद करना शिक्षा और रोजगार विरोधी कदम : कांग्रेस

आदर्श पेट्रोल पंप में कौशल्या साय का चाय पें चर्चा

तालाब में बच्चों को मिल रहा तैराकी प्रशिक्षण

कांग्रेस का देशविरोधी चेहरा उजागर : डॉ दिनेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बोर्ड परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज
Next Article धान खरीदी में कटौती के आरोप को सरकार का इंकार

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?