NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 15, 2026 1:03 am
By lochan Gupta March 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सडक़ पर हुई मामूली कहासुनी के बाद चक्रधरनगर थाना क्षेत्र स्थित गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले युवक पर चकधरनगर पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में कार्यवाही किया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजा अग्रवाल ने 12 मार्च को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 11 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे अपने ऑटो से प्रियदर्शनी एचपी गैस ऑफिस, दुर्गा मंदिर के सामने बोईरदादर रोड में गैस की होम डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक के पास एक मोटरसाइकिल चालक से साइड देने की बात को लेकर उसकी मामूली बहस हो गई। इसके बाद राजा अपने काम के लिए गैस ऑफिस पहुंच गया। रिपोर्ट के अनुसार मोटरसाइकिल चालक उसका पीछा करते हुए गैस ऑफिस तक पहुंच गया और अंदर घुसकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। गैस आफिस के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट करने वाले युवक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रिहान खान निवासी जिला पंचायत के पीछे छोटे अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 296, 115(2), 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा आरोपी की तलाश कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने प्रियदर्शनी एचपी गैस ऑफिस के अंदर घुसकर मारपीट करने की बात स्वीकार की। आरोपी रिहान खान पिता मो. रईस खान उम्र 23 वर्ष निवासी जिला पंचायत के पीछे छोटा अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को चक्रधरनगर पुलिस ने 12 मार्च को गिरफ्तार कर अजमानतीय मामले में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

पानी नही पिलाने वाली कांग्रेस को अब जनता पानी पिलाएगी : ओपी

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सुरेश नायक के निवास पहुंच कर ओपी ने दी श्रद्धांजलि

गांजे की बड़ी खेप पर रायगढ़ पुलिस को बिग पंच

दहेजलोभियों ने फिर एक नवविवाहिता को घर से खदेड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला
Next Article ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेण्डर का वितरण करें

खबरें और भी है....

सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेण्डर का वितरण करें
एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला
रात होते ही शहर की सडक़ों पर मौत का वारंट लेकर दौड़ रही भारी वाहनें

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?