NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सफाई कार्य में लापरवाही, ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्टेड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सफाई कार्य में लापरवाही, ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्टेड
रायगढ़

सफाई कार्य में लापरवाही, ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्टेड

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2026 12:12 am
By lochan Gupta March 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ में कार्यों के प्रति लापरवाही और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर सफाई ठेकेदार नीलमेश जे में पावर प्राइवेट लिमिटेड को आगामी 3 वर्षों के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। इसी तरह सीसी सडक़ के कार्य में लापरवाही बरतने पर राज स्टील्स फॉर्म को ब्लैक लिस्टेड किया गया।
निगम कमिश्नर क्षत्रिय द्वारा शहर में चल रहे नाला-नाली, सीसी सडक़, चबूतरा, सामुदायिक भवन निर्माण एवं मरम्मत डामरीकृत सडक़ सहित सभी निर्माण कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान एक-एक कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित उप अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता से ली जा रही है। इसी कड़ी में सफाई कार्य में लगातार लापरवाही बरतने, दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने, कर्मचारियों के वेतन एवं ईपीएफ की राशि समय पर जमा भुगतान नहीं करने संबंधित शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए ठेकेदार नीलामेश में पावर प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर को आगामी 3 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है।
इसी तरह वार्ड 40 में 26 लाख के सीसी सडक़ कार्य एवं वार्ड 29 में लिए गए कार्यों में लेटलतीफी, अपेक्षाकृत प्रगति नहीं लाने और गुणवत्ताविहीन कार्य करने की बातों पर कार्रवाई करते हुए यशराज स्टील्स फर्म को ब्लैकलिस्टेड किया गया। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट किया है कि गुणवत्ता से समझौता और समय पर कार्य पूरा न करने वाली एजेंसियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया को निर्देशित किया है कि वे ऐसे सभी ठेकेदार जो कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनपर सख्ती से कार्रवाई करें।

मेसर्स निलामेश मेन पावर प्रा. लि. पर गिरी गाज

निगम द्वारा जारी आदेश के तहत बिलासपुर की कंपनी मेसर्स निलामेश मेन पावर प्रा. लि. का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी को अगले 3 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्टेड करते हुए अमानत राशि राजसात कर ली गई है। उक्त एजेंसी ने वाहन एवं विद्युत शाखा के 94 प्लेसमेंट कर्मचारियों की आपूर्ति के अनुबंध में गंभीर अनियमितताएं पाई गई।फॉर्म से अनुबंध की कंडिका 06 के अनुसार हर माह की 7 तारीख तक फार्म के अंतर्गत कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को वेतन देना अनिवार्य था, लेकिन कंपनी ने सितंबर 2025 से जनवरी 2026 तक लगातार देरी से भुगतान किया। इसी तरह अनुबंध की शर्त 08, 15 और 29 का उल्लंघन करते हुए एजेंसी ने कर्मचारियों को न तो सुरक्षा जैकेट/एप्रोन दिए और न ही फोटोयुक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराए। एजेंसी ने वित्तीय कठिनाई का बहाना बनाया, जबकि अनुबंध की शर्त 16 के अनुसार एजेंसी के पास कम से कम तीन माह का भुगतान वहन करने की क्षमता होनी चाहिए थी। निर्धारित समय सीमा के भीतर श्रमिक लाइसेंस भी फर्म द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।

कमिश्नर और अधिकारियों का सख्त संदेश

कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कड़े शब्दों में कहा है कि विकास कार्यों और आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार का प्रशासनिक व्यवधान स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया को निर्देश दिए हैं कि सभी ठेकेदारों के कार्यों की निरंतर निगरानी की जाए और जहाँ भी लापरवाही दिखे, वहाँ तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ब्लैकलिस्ट करने के साथ-साथ, निगम के किसी भी शेष दायित्व या दंड की वसूली प्रचलित नियमों और अनुबंध की शर्तों के अनुसार जारी रहेगी। इस आदेश की प्रतिलिपि संयुक्त संचालक (बिलासपुर), सहायक श्रमायुक्त को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है।

You Might Also Like

तलवार लहराते युवक गिरफ्तार

हमें कभी भी किसी के घर बिना बुलाए नहीं जाना चाहिए : पं गिरधारी तिवारी

गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी

शाम ढलते ही खेतों में पहुंच रहे गजराजों का दल

खंडहर में तब्दील होता पशु-औषधालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकास कार्यों का निरीक्षण करने सडक़ पर उतरे कलेक्टर मयंक
Next Article हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?