NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उद्योग, सप्लायर और यूजर को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने किया गया टेक्नो कॉनक्लेव का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उद्योग, सप्लायर और यूजर को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने किया गया टेक्नो कॉनक्लेव का आयोजन
रायगढ़

उद्योग, सप्लायर और यूजर को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने किया गया टेक्नो कॉनक्लेव का आयोजन

75 निर्माताओं और सर्विस प्रोवाइडर हुए शामिल, जेपीएल तमनार में हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2026 12:01 am
By lochan Gupta March 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जेपीएल डे के अवसर पर मंगलवार को जेपीएल तमनार प्लांट में टेक्नो कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न मेन्युफैक्चरर कंपनी और सर्विस प्रोवाइडर शामिल हुए। स्टॉल में मौके पर मौजूद विभिन्न कंपनियों के जिम्मेदारों ने अपने प्रोडक्ट के निर्माण उसके उपयोग तथा फायदों की जानकारी दी।
पिछले दिनों से जिंदल पावर प्लांट तमनार में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे थे। मंगलवार को टेक्नो कॉनक्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर की बड़ी कंपनियों के लोग शामिल हुए। जेपीएल के एडमिन परिसर में आयोजित इस कॉनक्लेव का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार के उद्योग जगत के प्रोडक्ट, उन प्रोडक्टों के सप्लायर और उनके यूजर्स को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना था। इस कॉनक्लेव में जेपीएल के अलावा अदाणी, वेदांता, एनटीपीसी, कोल इंडिया, जेएसडब्लयू, सारडस एनर्जी सहित झारखंड से लेकर रायपुर तक के करीब 75 से अधिक उद्योगों से जुड़े कंपनियों के स्टॉल लगाए गए थे। साथ ही कॉनक्लेव में पॉवर और माइनिंग के अलावा सोशल एक्टिविटि, ऐश डिस्पोजल,, अनुशासित ढंग से कोयले के परिवहन, रोड निर्माण उसके मेंटेनेंस पर भी चर्चा की गइ।

एमडी और ईडी ने किया स्टॉल का निरीक्षण

एडमिन परिसर में आयोजित टेक्नो कॉनक्लेव का निरीक्षण जिंदल पावर प्लांट तमनार के एमडी श्री प्रदीेप्तो कुमार मिश्रा और ईडी जी वेंकटरेड्डी ने किया। उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एमडी श्री मिश्रा और ईडी श्री वेंकटरेड्डी एक- एक स्टॉल में गए और वहां की एक्टिविटि को जाना साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी एमडी श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को दिया।

सीएसआर एक्टिविटि से महिलाओं को मिल रहा रोजगार

जिंदल पावर प्लांट तमनार द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबलिटि के तहत प्लांट के अंतर्गत आने वाले गांवों में सीएसआर मद से काम कराए जा रहे हैं। इसके अलावा स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है। समूह की उन महिलाओं के द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था, जिसमें उन्होंने अपने बनाए प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया। एमडी श्री मिश्रा सर और ईडी श्री रेड्डी सर ने महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए और बेहतर काम करने की सलाह दी।
उद्योग, सप्लायर और यूजर को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेपीएल तमनार में टेक्नो कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉनक्लेव में कई कंपनियां शामिल हुईं, 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। क्वालिटी मैनुफेक्चरर, माइनिंग पावर सहित अन्य लोगों के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान हुआ है। निर्माताओं से अपेक्षा की गई है कि बाजार में प्रोडक्ट तो बहुत होते हैं पर उनके प्रोडक्ट की वेल्यू क्या है। इसे नई सोच के साथ विकसित करने का प्रयास करें। यह कॉनक्लेव भविष्य में माइनिंग व प्लांट के लिए मार्गदर्शक होगा। नई पीढ़ी को सिखने का मौका मिलेगा। जेपीएल तमनार क्ष़ेत्र के लोगों का विकास चाहता है, यह एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते रिसर्च के साथ देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी।
प्रदीप्तो कुमार मिश्रा, एमडी, जेपीएल तमनार

You Might Also Like

साय सरकार का सुशासन निगम चुनाव में बनेगा बड़ी जीत का आधार

प्रचार-प्रसार हेतु रैली, हेलीपेड, वाहन एवं लाउड स्पीकर के लिए अनुमति जरूरी

आर. एल. हॉस्पिटल में 1 सितम्बर को ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौटियाल रहेंगे उपलब्ध

लैलूंगा क्षेत्र में पुलिस जन चौपाल के जरिए साइबर जागरूकता और शराब बंदी का अभियान तेज

गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रियदर्शी राम जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण जनभावना का सम्मान : अरुणधर
Next Article मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?