NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन
रायगढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन

कुसमुरा राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की अभिनव पहल

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:29 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कुसमुरा राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ने राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सम्मान और स्वाभिमान का संगम’ विषय पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन डायरेक्टर श्रीमती अनुषा कातोरे के विशेष मार्गदर्शन किया।
खुशनुमा माहौल में शुभारंभ
वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डायरेक्टर श्रीमती अनुषा कातोरे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बेहद ही खुशनुमा माहौल में भारत माता की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। वहीं कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहना और प्रोत्साहन देना था।
25 मातृशक्तियों का सम्मान
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि डॉ. गीता सिंह (संस्थापक – नारी तुम नारायणी फाउंडेशन) रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती तिवारी एवं राजकुमारी विजयश्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनीता कपूर ने की व कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुषा कातोरे द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं आकर्षक ढंग से किया गया। वहीं इस अवसर पर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली लगभग 25 मातृशक्तियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नारी शक्ति समाज की आधारशिला है
मुख्य अतिथि डॉ. गीता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और महिलाओं के सम्मान तथा सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। अन्य अतिथियों ने भी महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं के सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। वहीं अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सम्मानित मातृशक्तियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया व कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टॉफ प्रबंधन के सभी सदस्यों का बेहद ही सराहनीय और सकारात्मक योगदान रहा।

You Might Also Like

सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू

उमेश पटेल ने मैदान में उतर कर की बैटिंग, खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला

गुरु गोबिंद सिंघ जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज 5.30 बजे सिक्ख समाज द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जो जंजघर से निकलकर न्यू मार्केट, सुभाष चौक,स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, घड़ी चौक, गौशाला होते हुए जोहल पैलेस लक्ष्मीपुर होते हुए रेड क्वीन में समापन हुआ। इस दौरान समाज के महिला-पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। साथ ही समाज के लोगों द्वारा जगह करतब भी दिखाया गया।

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संकल्प दिवस पर आयोजित हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम

जिंदल-यूनिवर्सिटी की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल महोत्सव का शुभारंभ
Next Article रायगढ़ आईसीएआई की शाखा ने अग्रवाल फूड इंडस्ट्रीज का किया भ्रमण

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?