रायगढ़। प्रदेश की महतारीयो को वंदन करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने इस योजना की 25 वीं किश्त जारी होने की जानकारी देते हुए कहा चुनाव के पहले किया हुआ वादा साय सरकार हर माह पूरी कर रही है। ओपी ने कहा 68.49 लाख माताओं-बहनों के खातों में 641.5 करोड़ रुपए की राशि सीधे अंतरित की गई है। इस योजना से मातृशक्तियो के जीवन में सम्मान और आत्मविश्वास की नई रोशन पैदा हुई है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को मिलने वाले लाभ के संबंध में ओपी ने कहा इस योजना आके तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है, जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। सीधे तौर पर इस योजना के तहत, महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की नियमित आय प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें।
योजनाओं के तहत महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कियेवयने का प्रयास किया गया जिससे वे अपने भविष्य के लिए सुरक्षित महसूस कर सकें । अब तक, इस योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया गया है।
महतारी वंदन से मातृशक्तियों के जीवन में आई आत्मविश्वास की नई रौशनी- ओपी



