खरसिया। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 772वां रैंक प्राप्त करने वालें खरसिया निवासी रौनक अग्रवाल के यूपीएससी के रिजल्ट के बाद रविवार को प्रथम नगर आगमन पर जिले के सुविख्यात समाजसेवी योगेश कबुलपुरिया ने खरसिया रेल्वे स्टेशन पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस स्वर्णिम अवसर पर कबुलपुरिया ने रौनक को पुष्प गुच्छ भेट कर उनका मुँह मीठा करवाया तथा उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
योगेश कबुलपुरिया ने कहा कि हमारे भाई रौनक अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि खरसिया, रायगढ़ समेत पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। कबुलपुरिया ने कहा कि रौनक की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इस प्रकार की उपलब्धियाँ यह संदेश देती हैं कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
योगेश ने उपस्थित समस्त जनसामुदाय के सामने यह विश्वास व्यक्त किया कि रौनक अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर रौनक के पिता तरुण अग्रवाल, योगेश कबुलपुरिया, जेपी अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (बीएम), मनोज अग्रवाल (एचएम), राजेश शर्मा, नयनानंद वैष्णव, हार्दिक अग्रवाल, राजा अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल (नवापारा), बंटी, प्रहलाद अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, जीतू सहित सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुष्प माला पहना कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं: योगेश कबूलपुरिया



