NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जूदेव जी का जीवन धर्म, संस्कृति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जूदेव जी का जीवन धर्म, संस्कृति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण : सीएम साय
रायपुर

जूदेव जी का जीवन धर्म, संस्कृति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण : सीएम साय

स्व. दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘हिंदू हृदय सम्राट’ और जन-जन के प्रेरणास्रोत, पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय जूदेव के दीर्घ सामाजिक-राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय जूदेव जी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म की रक्षा, मातृभूमि की सेवा, समाज के कल्याण तथा विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके व्यक्तित्व में साहस, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और प्रखर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव जी का संपूर्ण जीवन हमें यह संदेश देता है कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा ही एक सच्चे जनसेवक का सर्वोच्च कर्तव्य है। जूदेव जी के विचार, उनके आदर्श और सेवा का भाव आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज की पहचान, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में स्वर्गीय जूदेव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज में आत्मगौरव की भावना सशक्त हुई और समाज में सकारात्मक चेतना का संचार हुआ। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, विधायक श्रीमती गोमती साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उद्योगपतियों को आमंत्रण

सीएम साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

कैम्प कार्यालय के माध्यम से जन समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

केंद्र सरकार के निर्देश का होगा पालन- सीएम विष्णुदेव साय

लुत्ती बांध के टूटने पर बिफरे सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यातायात पुलिस व आरटीओ की संयुक्त टीम ने स्कूली एवं कमर्शियल बसों की जांच हेतु चलाया विशेष अभियान
Next Article मुख्यमंत्री ने बस्तर से वर्चुअल के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25 वेंं किस्त महिलाओं को प्रदान किया

खबरें और भी है....

भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
महतारी वंदन से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल-सीएम
पर्सन आईडी से रेलवे ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
महतारी वंदन से मातृशक्तियों के जीवन में आई आत्मविश्वास की नई रौशनी- ओपी
चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?