NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बनोरा आश्रम में रंगोत्सव, समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बनोरा आश्रम में रंगोत्सव, समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार
रायगढ़

बनोरा आश्रम में रंगोत्सव, समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार

गुरु चरणों में रंग अर्पित करने के बाद शहरवासियों ने खेली होली

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। घंटों कतार बद्ध होकर गुरु चरणों में गुलाल अर्पित करने के बाद शहरवासियों ने होली खेली। बनोरा आश्रम में रंगोत्सव के आयोजन ने समाज के आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा हैं। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से भक्तों को स्वय को रंगे जाने के साथ ही आत्मीय संतोष का अनुभव हुआ। बनोरा परिसर भटके हुए मानव मन की एकाग्र करने की पावन स्थली है। पूज्य बाबा जी के दर्शन कर होली से रंगे जाने हेतु प्रबुद्ध जन जाति पाती ऊंच नीच अमीर गरीब का भेद भुलाकर घंटों कतार बद्ध होकर अपनी पारी का इंतजार करते रहे। राजनीति, धार्मिक, व्यापारिक, समाजिक, संस्थाओं सहित मीडिया से से जुड़े लोग आम आदमी महिलाएं नेता पार्षद सभी कतार में शामिल होकर अपनी पारी की प्रतिक्षा करते रहे। बनोरा आश्रम का यह दृश्य प्रेम और एकता के अदभुत संगम का गवाह बन गया। बनोरा आश्रम में होली खेलने की शुरुवात करने के लोगों के बीच प्रेम और एकता की भावना में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन नजर आ रहा हैं। कतारबद्ध होकर आश्रम में होली खेले जाने से नकारात्मकता का नाश होता है। नकारात्मकता भाव खत्म होने से मन और आत्मा की शुद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। आश्रम परिसर में होली खेलने की शुरुवात से परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य, प्रेम की भावना बढ़ी है। परिवारों में बढ़ती खाई को पाटने और टूटते परिवारों को जोडऩे में बनोरा आश्रम की होली अहम भूमिका निभा रही है। आश्रम परिसर में होली खेलने की शुरुवात किए जाने से समाज का नैतिक उत्थान हो रहा है आश्रम में होली खेले जाने से शुरुवात जनमानस में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के कामयाब हो रही है। एक वो दौर था जब होली के अवसर पर व्यक्ति अधिक नशा पान कर वाद विवाद करता था।आज बनोरा आश्रम में होली खेलने वाले पंक्तिबद्ध लोग समाज को यह संदेश दे रहे है कि होली का त्यौहार नशा सेवन के बिना शील शालीनता के साथ सहजता से मनाया जा सकता है। बनोरा आश्रम में शालीनता पूर्वक अनुशासित तरीके से मनाई जाने वालीं आने वाली पीढ़ी को इस त्यौहार को बिना हुड़दंग के होली मनाए जाने के लिए प्रेरित करेगी। शालीनता पूर्वक होली मनाए जाने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास हो रहा है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना रहा है। बनोरा आश्रम में कतारबद्ध होकर आपसी भेदभाव भुलाकर होली खेलने से सामाजिक समरसता की भावना बढ़ती हैं। आश्रम परिसर में होली खेले जाने की परिपाटी आम जनमानस को आनन्द की अनुभूति करा रही।आनंद की अनुभूति से मनुष्य के जीवन में खुशी और उत्साह बढ़ रहा है। आध्यात्मिक गुरु पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के सान्निध्य ने आम जनमानस के जीवन को सार्थक बना रहा। आध्यात्मिक आश्रम में होली खेलना आम जनमानस के लिए एक अद्भुत अनुभव साबित हुआ है।

You Might Also Like

प्रकृति से जुडक़र छोटे बच्चों ने भी किया पौधारोपण

स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन द्वारा संचालित परियोजना का ग्राम चपले में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

विश्व हिंदी परिषद शैक्षणिक प्रकोष्ठ रायगढ़ के नए अध्यक्ष डॉ. मनीषा अवस्थी व श्रीमती मंजू अवस्थी उपाध्यक्ष नियुक्त

खराब सडक़ को लेकर निकाली जाएगी शवयात्रा

खरसिया से महेश तो धरमजयगढ़ से हरीशचंद्र राठिया लडेंगे चुनाव  

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रौनक ने यूपीएससी में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी हुईं सम्मानित

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?