NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त
रायगढ़

लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

सभापति ने पीडब्ल्यूडी को भेजा ‘प्रथम स्मृति-पत्र’

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2026 12:16 am
By lochan Gupta March 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले की महत्वपूर्ण सडक़ परियोजना ‘लाखा, गेरवानी, चिराईपानी, पाली, देलारी मार्ग’ के निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति के सभापति श्री गोपाल अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्यूडी) के कार्यपालन अभियंता को प्रथम स्मृति-पत्र जारी कर 2 साल से अटकी इस परियोजना पर बिंदुवार जवाब मांगा है।

दो साल पहले हुई थी घोषणा, अब तक जानकारी भी नदारद

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व इस मार्ग के निर्माण की घोषणा की गई थी। यह मार्ग क्षेत्र की औद्योगिक कनेक्टिविटी और ग्रामीण आबादी के आवागमन के लिए लाइफलाइन माना जा रहा है। सभापति श्री अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व 09 फरवरी 2026 को भी विभाग से जानकारी मांगी गई थी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी कार्यालय द्वारा कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया गया।
जनता की सुविधा से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि पीडब्ल्यूडी को कोई प्रशासनिक समस्या आ रही है, तो समिति उस पर पहल करने को तैयार है, लेकिन फाइलें दबाकर बैठना उचित नहीं है।
— गोपाल अग्रवाल, सभापति (सहकारिता एवं उद्योग समिति, जिला पंचायत रायगढ़)

इन 6 बिंदुओं पर मांगा गया है जवाब

समिति ने पीडब्ल्यूडी से निम्नलिखित जानकारी अविलंब उपलब्ध कराने को कहा है, जिसमें पिछले दो वर्षों में सर्वे, डीपीआर और प्रशासनिक स्वीकृति की वर्तमान स्थिति। कार्य में हो रहे विलंब के तकनीकी और प्रशासनिक कारण। अब तक स्वीकृत, आवंटित और खर्च की गई राशि का वित्तीय विवरण। टेंडर प्रक्रिया और वर्क ऑर्डर की स्थिति।5. वाहनों के दबाव को देखते हुए सडक़ के तकनीकी मानक और डिजाइन। कार्य की भौतिक प्रगति और इसे पूर्ण करने की अंतिम समय-सीमा।

लागत बढऩे और जनता की परेशानी पर चिंता

जारी पत्र में सभापति ने स्पष्ट किया है कि निर्माण में देरी के कारण न केवल परियोजना की लागत बढऩे की संभावना है, बल्कि स्थानीय जनता को भी जर्जर रास्तों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से पूछा है कि आखिर किन प्रशासनिक बाधाओं या तकनीकी कारणों से यह जनहित का कार्य अटका हुआ है।

कलेक्टर और सीईओ को भी भेजी गई प्रतिलिपि

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इस पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को भी प्रेषित की गई है, ताकि जिले के इस महत्वपूर्ण मार्ग निर्माण में आ रही बाधाओं का त्वरित निराकरण हो सके।

You Might Also Like

अमृत भारत योजना में रायगढ़ को शामिल किए जाने पर वित्त मंत्री ओपी ने आभार जताया

युवती से दुष्कर्म का आरोपी जेल दाखिल

इतवारी बाजार में ऑक्सीजोन बनाने का विरोध

नमो विष्णु सरकार जनता की उम्मीदों में खरा उतरेगी- ओपी

नवमी पर देवी मंदिरों में महागौरी की अराधना के साथ हुआ कन्या भोज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा
Next Article होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?