रायगढ़। होली की पूर्व संध्या पर किसानों के खाते में एक मुश्त बोनस राशि दिए जाने पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा होली के पावन पर्व के पहले प्रदेश केअन्नदाता किसानों को बोनस के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। आज विष्णु देव साय जी ने प्रदेश के किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की है। रायगढ़ जिले के 72,693 किसानों के खातों में लगभग 350 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। हमारे विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कुशल वित्तीय प्रबंधन का नतीजा है कि धान खरीदी समाप्त होते ही एक मुश्त प्रदेश भर के किसानों के खाते में बोनस राशि डाल कर मोदी गारंटी की पूरी शिद्दत से पूरा किया गया। बोनस पाकर किसानों की होली में खुशियां ना केवल दोगुनी होंगी, बल्कि आगामी खरीफ सीजन की तैयारिया मजबूती के साथ होगी। मुख्यमंत्री साय एवं विधायक ओपी जी की ओर से जिले के समस्त किसान भाइयों का आभार भी जताया।



