NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में बांटी खुशहाली की सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में बांटी खुशहाली की सौगात
बिलासपुर

मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में बांटी खुशहाली की सौगात

शासन की योजनाओं का हितग्राहियों को मिला लाभ

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2026 12:07 am
By lochan Gupta March 1, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को कृषि उपकरण, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं चेक का वितरण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।
मछली पालन विभाग द्वारा ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना’ के अंतर्गत हरदी के श्री गंगाराम नेताम, भठचौरा के हरिकिशन नेताम एवं हरदी (आमागांव) के श्री शिवप्रसाद जगत को मोटर साइकिल सह आईस बाक्स प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम विभाग ने ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत भदौरिया की श्रीमती रानी बाई लोनिया को हार्वेस्टर, परसदा के राघव राम राजपूत एवं सोन के किसान हेमलाल को स्प्रिंकलर सेट 30 पाईप विद्युत पंप प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों में ग्राम कोरमी की श्रीमती त्रिवेणी ध्रुव, कया की श्रीमती साधना देवी नोनिया एवं पेण्डवार के श्री जीवन पोर्ते को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान किया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा कृषक उन्नति योजना अंतर्गत बोड़सरा के किसान चितगोंविद, पासिद के मनोज साहू, पौंसरा के जगदेव प्रसाद सूर्यवंशी, सरकण्डा के चिंतामणी पटेल, केन्दा के संतोष एवं श्रीमती अनिमा को चेक का वितरण किया गया। उद्यान विभाग की नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल पाम योजना के तहत ग्राम धनगवां की श्रीमती सरोज डहरिया, रैल्हा की श्रीमती जोगन बाई को चेक का वितरण, श्रम विभाग के मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत रहंगी के स्व. श्री विनोद ध्रुव एवं सेवार की स्व. श्रीमती संतोषी चौहान के परिजनों को 1-1 लाख रूपये का चेक प्रदान कर योजना का लाभ दिया गया।
कार्यक्रम में दशेराम बंजारे एवं श्रीमती खोलबहरीन बाई ध्रुव को वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। इसी प्रकार पशु विभाग की राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत गुड़ी के पशुपालक श्री संजय कुमार साहू और पाराघाट के श्री रूपेश कुमार वस्त्रकार को चेक दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ रहंगी के श्री नंदकुमार एवं श्रीमती सेवती बाई को मिला। उन्हें प्रमाण पत्र एवं डेमो आवास की चाबी प्रदान की गई।

You Might Also Like

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में ‘कवच’ ट्रायल का शुभारंभ

रेलवे लोको कॉलोनी प्राइमरी स्कूल में फायर सेफ्टी टीम एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण का सफल आयोजन

एनटीपीसी खरगोन बना पश्चिमी क्षेत्र-2 अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का चैम्पियन

रतनपुर परिक्षेत्र कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष बने शिव कुमार यादव

पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रेलवे की महिला टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्कूटी की डिक्की से मिली 75 लाख कैश
Next Article बोनस देकर साय सरकार ने कराया किसानको होली के साथ दिवाली का एहसास : महापौर

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?