NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साय सरकार ने किसानों को बोनस के रूप में दी 10 हजार करोड़ की राशि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > साय सरकार ने किसानों को बोनस के रूप में दी 10 हजार करोड़ की राशि
सारंगढ़

साय सरकार ने किसानों को बोनस के रूप में दी 10 हजार करोड़ की राशि

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2026 12:03 am
By lochan Gupta March 1, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। नगर के शुक्ला मैरिज गार्डन में हजारों कृषको और सैकड़ो भाजपा नेताओं, पदाधिकारी, बीडीसी, डीडीसी की गरिमा में उपस्थिति में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को धान का बोनस वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि छग के विष्णु देव साय के सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार घोषणाओं की नहीं परिणामों की राजनीति करती है। प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में एक मुश्त 10000 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित कर सरकार ने अपने संकल्प को सिद्धि में बदल दिया है। जिलाध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार किसानों को केवल आश्वासन और भ्रम में उलझाए रखती थी, वही साय सरकार ने सत्ता में आते ही किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।आज किसानों के खाते में सीधी राशि पहुंच रही है बिना बिचौलियों के बिना देरी के यही आती सुशासन है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सहायक के निर्णायक नेतृत्व और स्पष्ट नियत में प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदल दी। संवेदनशील जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि यह निर्णय किसानों को एक साथ दिवाली और होली मनाने का अवसर दे रहा है। पूरे प्रदेश में उत्साह, विश्वास और गर्व का वातावरण है। पूर्व विधायक कामता जोल्हो ने कहा कि दूरदर्शी वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मजबूत वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी प्रबंधन के कारण इतनी बड़ी राशि का सुव्यवस्थित और त्वरित भुगतान संभव हुआ है। यह इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व ईमानदार और संकल्पित हो तो संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती। भाजपा अध्यक्ष केसरवानी ने कहा कि किसानों के नाम पर केवल राजनीति जो लोग करते हैं आज वह इस ऐतिहासिक निर्णय से निरुत्तर है। साय सरकार ने दिखा दिया है कि किसान सम्मान केवल भाषणों से नहीं ठोस निर्णय से मिलता है। आज प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद मुख्यालय में किसानों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि अन्न दाता के स्वाभिमान का उत्सव है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार एन के सिन्हा, उपसंचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव बैंक मैनेजर एसके साहू, चंद्रा जी के साथ ही साथ डीडीसी शिव कुमारी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह, अजेश अग्रवाल के साथ ही साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष, बीडीसी, डीडीसी की उपस्थिति रही, मंच संचालन तिवारी जी कर रहे थे। सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

You Might Also Like

कत्ता लेकर लोगों को धमकाने वाला पुलिस के गिरफ्त मे

सरिया त्रिस्तरीय पंचायत व निकाय चुनाव हेतु बैठक सम्पन्न

सामाजिक बहिष्कार झेल रहा समाज का सीतराम कहार

भारत की संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है : अजय गोपाल

सारंगढ़ में हुई खाद्य पदार्थो की जांच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वेतन विसंगति दूर करने जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद ने सीएम व वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Next Article होली के रंग नन्हें कदम के संग का यादगार आयोजन, लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड की अभिनव पहल

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?