NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: परलकोट संयुक्त पत्रकार संघ चुनाव संपन्न, रबीन मंडल अध्यक्ष व धीरज बैरागी सचिव निर्वाचित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > परलकोट संयुक्त पत्रकार संघ चुनाव संपन्न, रबीन मंडल अध्यक्ष व धीरज बैरागी सचिव निर्वाचित
छत्तीसगढ़

परलकोट संयुक्त पत्रकार संघ चुनाव संपन्न, रबीन मंडल अध्यक्ष व धीरज बैरागी सचिव निर्वाचित

कांटे की टक्कर में रबीन मंडल को जीत, 26 पत्रकारों ने किया मतदान

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
2 Min Read

पखांजूर। परलकोट संयुक्त पत्रकार संघ का बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए हुए इस चुनाव में कुल 28 अधिकृत मतदाताओं में से 26 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बड़ी संख्या में मतदान संगठन के प्रति पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में धीरज बैरागी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराते हुए जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। धीरज बैरागी के निर्वाचन से संगठन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद कांटे का रहा। संवाददाता रबीन मंडल और संवाददाता बिधान मल्लिक के बीच सीधा मुकाबला हुआ। दोनों उम्मीदवारों को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतगणना पूरी होने के बाद रबीन मंडल को विजयी घोषित किया गया। विजय के बाद रबीन मंडल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन की एकजुटता को मजबूत करना, पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना होगी। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि नई कार्यकारिणी पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

शांतिपूर्ण रही पूरी चुनाव प्रक्रिया

पूरी चुनाव प्रक्रिया अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही पत्रकारों में खुशी का माहौल बन गया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को नई दिशा देगी और क्षेत्र में पत्रकारिता को और सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करेगी। अंत में सभी पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

गो-गैस के प्लांट में जीएसटी का छापा

रनवे पर लडख़ड़ाया विमान : बड़ा हादसा टला

अतिशेष सूची में सैकड़ो त्रुटियों को लेकर के भडक़े शिक्षक

सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया

मुठभेड़ में फिर 7 नक्सली मारे गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवानिवृत्त रेल परिवार के 1 अधिकारी सहित 21 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई
Next Article लोक-कल्याणकारी और ‘अन्नदाता’ को समृद्ध करने वाला बजट : शिव प्रकाश तिवारी

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?