NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को मिली हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को मिली हरी झंडी
रायगढ़

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को मिली हरी झंडी

मेयर इन काउंसिल की बैठक में 11 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव पर लिया गया निर्णय

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम, रायगढ़ द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं वैज्ञानिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (टाइड ग्रांट)’ मद से 1 करोड़ 77 लाख एवं 9 करोड़ 38 की लागत से बी टी सडक़ निर्माण कार्यों के प्रस्ताव को मेयर इन काउंसिल की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत शहर के जीवीपी (गार्बेज वार्नरेबल प्वाइंट ) एवं सीटीयू ( कॉम्पैक्टर ट्रांसफर यूनिट) का ट्रांसफॉर्मेशन/उन्नयन, ट्रिपल आर (रेड्यूज, रियूज, रिसाइकल) सेंटर का निर्माण, 16 विभिन्न जीवीपी, सीटीयू, एस एल आर एम सेंटर एवं वेयरहाउस केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कम्पोस्टिंग यूनिट में चेनलिंक बाउंड्रीवाल तथा 2 नए गेट का निर्माण किया जाएगा।
इन कार्यों के पूर्ण होने से शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। ट्रिपल आर सेंटर के माध्यम से सूखे कचरे का पुनर्चक्रण एवं पुन: उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं कम्पोस्टिंग यूनिट में वैज्ञानिक तरीके से गीले कचरे का निस्तारण किया जाएगा। विभिन्न केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अवैध कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। निगम का लक्ष्य है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाया जाए। इसी तरह एम आई सी की बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता के पात्र आवेदनों, इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन के पात्र प्रकरण को स्वीकृत किया गया। इसके बाद घड़ी चौक से केवड़ाबाड़ी होते हुए ढिमरापुर चौक तक 9 करोड़ 38 लाख की लागत से बी टी सडक़ निर्माण कार्य के टेंडर को सर्वसम्मति स्वीकृति दी गई। बैठक में सभी एजेंडा से संबंधित जिज्ञासा को शांत करने एम आई सी सदस्यों द्वारा प्रश्न किए गए, जिसकी विस्तृत जानकारी कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दी। बैठक में एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, अशोक यादव, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, आनंद भगत एवं निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भवन आरक्षण अमानत राशि के नगद भुगतान के निर्देश

एम आई सी बैठक के दौरान सामुदायिक भवन आरक्षण के बाद आवेदकों के द्वारा चाबी जमा करने के बाद लिए गए अमानत राशि को तत्काल नगद रूप में भुगतान करने की सहमति बनी। इसी तरह श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत शोक संतप्त परिवार को संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक के माध्यम से दाह संस्कार के लिए लकड़ी व्यवस्था हेतु नगद भुगतान करने संबंधित व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया गया।

मिट्टी के ऊपर बनाएं होलिका

शहर में अधिकांश डामरीकृत सडक़ नई बनी है। प्राय: देखा जा रहा है कि सडक़ के ऊपर में ही विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा होलिका स्थापित किया जा रहा है। इससे नई सडक़ की जल्द खराब होने की एवं उखडऩे की आशंका बनी रहती है। निगम प्रशासन ने शहर के सभी सामाजिक संगठनों से होलिका बनाने के पूर्व पहले एक लेयर मिट्टी या रेट बिछाने और उसके ऊपर होलिका स्थापित करने की अपील की गई है, जिससे सडक़ आदि उखडऩे ये खराब होने की स्थिति से बचा जा सके।

You Might Also Like

एक दिया शहीदों के नाम, नेतनगर के युवाओं ने अनोखे अंदाज में मनाई दिवाली

श्री श्याम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस पर्व

बाइक चोर गिरोह का एक और सदस्य पकड़ाया, चोरी की 4 बाइक जब्त

कृषि मित्रों के माध्यम से किया जा रहा बीजोपचार का कार्य

औघड़ की मड़ई में नि:शुल्क नेत्र शिविर में मिला 216 मरीजों को जांच का लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवांजली की बैठक और जूनियर क्लब का हुआ गठन
Next Article एसएसपी सिंह ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?