NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त
रायगढ़

खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त

अवैध परिवहन व बिक्री में जुड़े महिला समेत 5 गिरफ्तार, अवैध शराब, स्कूटी और नगदी कीमती हजारों रुपये का सामान जब्त

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 12:03 am
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया, छाल और पुसौर थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी एवं परिवहन की जा रही महुआ एवं अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
खरसिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कोडाभाठा गीधा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों को नोटिस देकर मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी शिव प्रसाद डनसेना पिता तीजराम डनसेना उम्र 38 वर्ष निवासी कोडाभाठा गीधा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1,400 रुपये बरामद कर जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम गीधा नहरपार में तिरथराम डनसेना पिता स्व. डमरूधर डनसेना उम्र 36 वर्ष के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब कीमती 1,400 रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
वहीं थाना छाल पुलिस को प्राप्त सूचना पर ग्राम गडाईनबहरी रोड तालाब के पास रेड कार्रवाई करते हुए स्कूटी क्रमांक ब्ळ 13 ठळ 7014 से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे आरोपी उमेश राठिया पिता विक्रम सिंह राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी बरभौना को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर 440 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 7,840 रुपये जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब मंजू खुटे निवासी चन्द्रशेखरपुर ऐडु के कहने पर लाई जा रही थी, जिस पर उक्त महिला को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना छाल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम नावापारा माण्ड में स्थित एक होटल में छापेमार कार्रवाई कर आरोपी भुवनेश्वर साहू पिता स्व. सालिकराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी नावापारा माण्ड के कब्जे से 6.300 बल्क लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 3,780 रुपये बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध दर्ज कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

अच्छाई की जीत के लिए बुराई को परास्त करना आवश्यक- ओपी

नगरीय योजनाओं को समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

खाना पकाने की बात पर डंडे से पीट कर पत्नी की हत्या

आर.एल. हॉस्पिटल में 27 को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

हादसे में घायल नाबालिग की हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केवड़ाबाड़ी में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का महापौर ने किया निरीक्षण, शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश
Next Article कलेक्टर ने लैलूंगा क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?