रायगढ़। सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि युवा ही राष्ट्र की ऊर्जा और भविष्य है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शानदार मेरा भारत अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित कर सभी राज्य के युवाओं को एक राज्य से दूसरे राज्य की पावन धरती पर अवलोकन के लिए यह शानदार प्रयास है। जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य के छात्र वहां के प्राकृतिक सौंदर्य स्थल मनोरम दृष्यों, षिक्षा, संस्कृति का अवलोकन कर सके। सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कल रायगढ़ जिले के प्राकृतिक मनोरम दृष्यों और समृद्ध संस्कृति, जनजातीय जीवनषैली, औद्योगिक विकास, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराते हुए राजस्थानी छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
सांसद श्री सिंह ने इस अवसर पर यषस्वी प्रधानमंत्री और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के मंत्री मनसुख मण्डाविया जी को अपनी ओर से इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। राजस्थान से आये 50 सदस्यीय छात्र-छात्राओं का दल के साथ उन्होने रायगढ़ जिले के प्राकृतिक सौंदर्य स्थल, मनोरम दृष्यों तथा वनवासियों के दिनचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आदिवासियों के साथ रूबरू चर्चा कराये। उन्होने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, आपसी सद्भाव सांस्कृतिक समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत गंभीरता के साथ उन्हें जानकारी दी। सांसद सिंह ने राजस्थानी युवा छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ की शैली बोल चाल छत्तीसगढ एक दूसरे के परंपराओं रीति रिवाजों और छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास मॉडल का विस्तार से जानकारी दी उन्होने एक भारत श्रेष्ठ – भारत की भावना को और अधिक सषक्त होने के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
इस अवसर पर सांसद सिंह ने लैलूंगा विकासखण्ड के अंतर्गत खम्हार पाकुट जलाषय का भ्रमण के दौरान वहां के प्राकृतिक सौंदर्य स्थल मनोरम दृष्यों के बारे में अवलोकन कराते हुए क्षेत्र के सघन वन, नदी नाले, वनोपज, कृषि उपज के संबंध में विस्तार से छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए उन्होने बताया कि यह अंचल प्राकृतिक विहंगम दृष्यों से भरा हुआ है, यह क्षेत्र पर्यटन स्थल के लिये प्रसिद्ध है।
उन्होने छात्र-छात्राओं को यहां के वनोपज चार-चिरौंजी, महुआ, तेंदू, हर्रा, बेहरा की जानकारी देते हुए स्वाद चखाया। राजस्थानी छात्र-छात्राओं ने यहां के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी खूब लुप्त उठाया। अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध कुर्रा गुफा का अवलोकन करने के पश्चात ग्राम गहिरा में संत षिरोमणि गहिरा गुरू महाराज द्वारा संचालित गहिरा गुरूकुल षिक्षा तथा वहां संचालित संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत आदिवासी छात्र-छात्राओं से भेंट कर उनके संस्कृत विद्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली
इस अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 50 राजस्थानी छात्र-छात्राओं के साथ श्रीमती ज्योति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष लैलूंगा मनोज सतपथी, मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, राजपुर मंडल अध्यक्ष रमेष होता, चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष मनीष मित्तल, हरिहर कौषिक अनुभागीय अधिकारी सिंचाई श्री चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, मेरा भारत जिला अधिकारी वसुंधरा साहू सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
युवा ही राष्ट्र की ऊर्जा और भविष्य है- देवेन्द्र प्रताप सिंह
राजस्थान से आये युवा छात्र-छात्राएं लैलूंगा के प्राकृतिक सौंदर्य स्थल का किया अवलोकन



