NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधानसभा में किसानों के बढ़े बिजली बिल का मुद्दा गूंजा : विधायक उत्तरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विधानसभा में किसानों के बढ़े बिजली बिल का मुद्दा गूंजा : विधायक उत्तरी
सारंगढ़

विधानसभा में किसानों के बढ़े बिजली बिल का मुद्दा गूंजा : विधायक उत्तरी

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। विधानसभा क्षेत्र के किसानों को कृषि सिंचाई पर बिजली बिल छूट योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिलने और बढ़े हुए बिजली बिलों का मामला विधान सभा में प्रमुखता से उठाया गया। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री से प्रश्न करते हुए 5 एचपी, 3 एचपी व उससे कम हार्स पावर के सिंचाई पंपों पर लागू फ्लैट रेट की जानकारी मांगी तथा पूछा कि – सारंगढ़ क्षेत्र के किसानों को योजना का समुचित लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है? मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उत्तर में बताया कि – राज्य सरकार द्वारा कृषि सिंचाई पंप कनेक्शनों पर फ्लैट रेट की व्यवस्था लागू है। प्रथम पंप कनेक्शन पर 100 रुपये प्रति एचपी प्रतिमाह, द्वितीय पंप कनेक्शन पर 200 रुपये प्रति एचपी प्रतिमाह तथा 5 एचपी से अधिक भार वाले पंपों के लिए 300 रुपये प्रति एचपी प्रतिमाह बिजली बिल का प्रावधान है। उन्होंने जानकारी दी कि सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में फ्लैट रेट विकल्प का चयन करने वाले 3004 किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक किसी भी किसान को 10 हजार से 60 -70 हजार रुपये तक का बिजली बिल जारी नहीं किया गया है। हालांकि नियमित भुगतान नहीं करने के कारण 260 किसानों पर 10 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि है, जिनमें से 104 किसानों के पंप कनेक्शन विच्छेदित किए गए हैं।
वहीं विधायक श्रीमती जांगड़े ने सदन में कहा कि सारंगढ़ विधानसभा में ऐसे सैकड़ों किसान हैं, जिनके बिजली बिल 1 हजार से 50 हजार रुपये तक पहुंचे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए ग्राम अण्डोला व जशपुर सहित विभिन्न गांवों के किसानों का उल्लेख किया कौशल्या आदित्य 50 हजार रुपये,नकुल मरार 50 हजार रुपये, केशव प्रसाद 42 हजार रुपये रामायण बरेठ 42 हजार रुपये, घुरवाधोबी 39 हजार रुपये, मुकराम कहरा 36 हजार रुपये तथा मालिकराम कहरा 34 हजार रुपये। उन्होंने कहा कि – ऐसे अनेक किसानों के बिजली बिल अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। विधायक ने मांग की कि – सारंगढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रभावित किसानों का सर्वे कराया जाए बिजली बिलों में आवश्यक सुधार किया जाए तथा भविष्य में सभी पात्र किसानों को शासन की कृषि सिंचाई बिजली बिल छूट योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

You Might Also Like

तुर्की तालाब गार्डन का पुनर्निर्माण

सारंगढ़ में मजबूत कांग्रेस! इतिहास बनाने के दहलीज पर उत्तरी

देश की प्रगति में समाज की सहभागिता जरूरी : राज्यपाल

भीषण गर्मी में लू से बचने सीएमएचओ डॉ निराला ने बताए उपाय

भाजपा कार्यकर्ता कमलेश चौहान के माता की दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक, पूर्व आयोग सदस्य व जिलाध्यक्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
Next Article वन विभाग रेल कॉरिडोर कक्ष क्र. 408 में लगी भीषण आग

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?