NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
रायगढ़

बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश

हाथ व गला काटकर सुसाइड करने की आशंका, घरघोड़ा थाना क्षेत्र की घटना

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 12:06 am
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ। बीती रात एक युवक खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था, कुछ देर बाद अचानक कमरे से कुछ गिरने की आवाज आने पर उसके परिजन गए तो देखे कि वह खुन से लथपथ हालत में पड़ा है, जिससे इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व फारेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 निवासी अभिषेक विश्वकर्मा पिता धीनराम विश्वकर्मा (20 वर्ष) ने मंगलवार रात को घर में खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद रात करीब 10 बजे उसके कमरे से कोई सामान के गिरने की आवाज आई। जिसे सुनकर उसके परिजन कमरे के पास पहुंचे तो उसका दरवाजा अंदर से बंद था। इससे काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसके फोन पर कॉल किया गया, फिर भी कोई जवाब नहीं आया। इससे पजिरनों ने खिडक़ी से झांककर देखा तो अभिषेक खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था और बिस्तर पर भी खून के छींटे दिखाई दे रहे थे। इससे परिजनों के शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल घरघोड़ा पुलिस को दिया। जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में कमरे से एक धारदार हथियार मिला इसके बाद रात में कमरे को सील कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर हर एंगल से जांच शुरू की। साथ ही पंचनामा दर्ज कर उसके शव को घरघोड़ा अस्पताल भेजा, जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

सुसाइड की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में जिस कमरा में युवक पड़ा था वह अदंर से बंद था, इससे मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इससे पुलिस व फारेंसिक टीम कमरे में मिले कत्ता व अन्य सामानों को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। ऐसे में अब पीएम रिपोर्ट आने बाद ही खुलासा हो सकेगा।

मानसिक रूप से परेशान था युवक

वहीं पुलिस का कहना है कि युवक आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर लिया था, इससे परिजन घर में ही एक छोटी सी दुकान शुरू कर उसे चलाने के लिए दिए थे, इस बीच विगत माहभर से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी, जिससे उसका लगातार उपचार चल रहा था। ऐसे में मंगलवार को मृतक का मामा व मामी उसके घर पहुंचे थे, जो उसे उपचार के लिए कहीं लेकर जाने वाले थे, इस दौरान मंगलवार रात को उसने खुदकुशी कर लिया।

You Might Also Like

महिला से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

सरकारी शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कर्मचारी-अधिकारियों के आंदोलन से आफिसों में पसरा सन्नाटा

हाथियों के चिंघाड़ से गूंजने लगा धरमजयगढ़ वन मंडल

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत
Next Article हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?