NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राइस मिलर्स को सौर ऊर्जा के प्रति किया गया जागरूक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राइस मिलर्स को सौर ऊर्जा के प्रति किया गया जागरूक
रायगढ़

राइस मिलर्स को सौर ऊर्जा के प्रति किया गया जागरूक

टाटा पावर और कौशमिक सोलर का संयुक्त कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। टाटा पावर, कौशमिक सोलर और रायगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ढिमरापुर स्थित होटल अकॉर्ड प्रीमियर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राइस मिलर्स को सौर ऊर्जा से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में रायगढ़ और सारंगढ़ क्षेत्र के 50 से अधिक राइस मिलर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीकांत समोवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। टाटा पावर के अधिकारियों ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, उसकी लागत और दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला गया। प्रस्तुतिकरण के बाद राइस मिलर्स ने अपनी जिज्ञासाएं और सवाल रखे, जिनका टाटा पावर और कौशमिक सोलर के प्रतिनिधियों ने विस्तार से जवाब दिया। मिलर्स ने सौर पैनल लगाने पर सहमति जताते हुए हरित पर्यावरण (ग्रीन एनवायरनमेंट) की दिशा में आगे बढऩे की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशमिक सोलर के अंकुर अग्रवाल और प्रखर सोमावार ने बताया कि रायगढ़ जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जिले में 100 से अधिक व्यावसायिक (कमर्शियल) इकाइयां सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर रही हैं, जबकि 1,000 से अधिक घरेलू उपभोक्ता अपने घरों में सौर पैनल लगाकर इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे आम नागरिक भी आसानी से सौर ऊर्जा अपना सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार स्थापित होने के बाद यह संयंत्र अगले 25 वर्षों तक निर्बाध रूप से बिजली उत्पादन कर सकता है, जिससे यह दीर्घकालिक रूप से अत्यधिक लाभकारी साबित हो रहा है।
इस दौरान एक राइस मिलर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने प्लांट में 220 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल लगाया है, जिस पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत आई है। इस निवेश से वे प्रतिवर्ष लगभग 18 लाख रुपये की बिजली बिल में बचत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, रायगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सारंगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, खरसिया से सत्येन्द्र गबेल सहित बड़ी संख्या में राइस मिलर्स उपस्थित थे। टाटा पावर और कौशमिक सोलर के प्रमुख पदाधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

You Might Also Like

विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षक हुए सम्मानित

आलमारी तोडकऱ सोना-चांदी समेत 65 हजार की चोरी

बेकाबू हाइवा की ठोकर से घायल युवक ने दम तोड़ा

मेयर जीवर्धन ने किया संजय कंपलेक्स का निरीक्षण

38 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा के बाद डीएसपी साधना सिंह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश – कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
Next Article भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जायसवाल ने बजट २०२६ को निर्णायक व ऐतिहासिक बताई

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?