रायगढ़। 27 फरवरी 2026, शुक्रवार सुबह 10 से 02 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में लायंस क्लब खरसीया एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में मेगाहेल्थ गेम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नि:शुल्क बीपी एवं ब्लड शुगर डायबिटीज, न्यूरोपैथी, हड्डी रोग, पेट रोग (गैस्ट्रो) एवं मष्तिस्क रोग की जांच सुविधा एवं परामर्श जांच के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर परामर्श के लिये उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में लायंस क्लब सिटी खरसीया एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम जिनमें मुख्य रूप से डॉ उमेश चंद्रा न्यूरो फिजीशियन, डॉ प्रतीक ढाबलिया ऑर्थो, डॉ संतोष चावला गैस्ट्रिक, लिवर उपलब्ध रहेंगे जो मरीजों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श प्रदान करेंगे। आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से ग्रामीण जनों से लायंस क्लब खरसिया का अनुरोध है कि वह इस मेगा हेल्थ कैंप में पहुँचकर अपनी बीमारियों का इलाज करवाकर लाभ प्राप्त करें। मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प की अधिक जानकारी हेतु- अमित लहरे 8718981665, लायन संजय अग्रवाल 9826399949, लायन शिव अग्रवाल 9826802601, राम रामनारायण सोनी 9826723401, लायन अनिल अग्रवाल 9826702257 से संपर्क करें।



