NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
रायगढ़

मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड

वसीम पर प्रताडऩा, राजद्रोह व राष्ट्रीय एकता पर टिप्पणी का अपराध दर्ज

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 12:08 am
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला से प्रताडऩा और राजद्रोह और राष्ट्रीय एकता के प्रतिकूल अभिकथन देने जैसे गंभीर धाराओं में आरोपित वसीम मोहम्मद निवासी जोगीडिपा रायगढ़ पर दर्ज महिला थाना रायगढ़ के प्रकरण की विवेचना तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में विवेचना थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को एक स्थानीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी मोहम्मद वसीम द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से काफी प्रताडि़त किया गया तथा उसके नाबालिग पुत्र को पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद जैसे भारत विरोधी नारे सिखाए गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला द्वारा लिखित शिकायत महिला थाना रायगढ़ में प्रस्तुत करने पर आरोपित वसीम मोहम्मद के विरूद्ध धारा 85, 351, 152 एवं 197 भारतीय न्याय संहिता तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। ज्ञात हुआ कि आरोपी मोहम्मद वसीम (43 वर्ष), निवासी जोगीडीपा, रायगढ़ को 25 मई को लगभग 6 किलोग्राम गांजा के साथ सिटी कोतवाली रायगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार होकर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जिला जेल रायगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है।
महिला थाने के उक्त गंभीर अपराध में आरोपी की आवश्यकता पर विवेचना के लिए निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जिला जेल रायगढ़ से एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को घटनास्थल ले जाकर आवश्यक पूछताछ, स्थल निरीक्षण एवं अन्य वैधानिक विवेचना की गई। इस दौरान आरोपी ने ‘हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाता रहा। पुलिस रिमांड अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपी को पुन: माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

शहर में फिर से बढऩे लगी बाईक चोरी की घटना

गुननवत्ताविहीन सडक़ को लेकर सख्त हुई घरघोड़ा सीएमओ

अमानवीय हो चुके दौर में मानवीय संवेदना की बात करता है नाटक ‘असमंजस बाबू की आत्मकथा’

छाल पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा अवैध कबाड़ से भरा ट्रक, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

डॉ प्रकाश मूर्ति ने बैडमिंटन के मास्टर्स कप में जीता खिताब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
Next Article नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?