NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
रायगढ़

गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत

बहन से कहा था- पढ़ाई में आ रही दिक्कत

lochan Gupta
Last updated: February 23, 2026 12:04 am
By lochan Gupta February 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायपुर के भाठागांव में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह 2 साल से रायपुर में किराए के मकान में रह रहा था और मेडिकल प्रवेश के लिए कर नीट की तैयारी कर रहा था।
मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि, पढ़ाई को लेकर वह मानसिक दबाव में था। अपनी बहन से उसने कहा था कि पढ़ाई में दिक्कत हो रही। 22 फरवरी की सुबह भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी के एक मकान के दूसरे मंजिल में तार से लटककर पुष्पेंद्र ने जान दे दी। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। पुरानी बस्ती थाने के सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, पुष्पेंद्र पटेल ने एक दिन पहले 21 फरवरी की रात खाना खाते समय अपनी बहन को बताया था कि, पढ़ाई में उसे दिक्कत आ रही है। मुझे याद नहीं हो रहा है।

सारंगढ़ में रहता है परिवार

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र का परिवार पहले रायगढ़ में रहता था। पिता करुणा सागर पटेल पेशे से किसान है। अभी सारंगगढ़ के बरसकोल मालदा में रह रहे हैं। बेटे की सुसाइड की जानकारी मिलते ही परिजन रायपुर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ सामान जब्त किया गया और कमरे की तलाशी ली गई। मोबाइल भी टूटा मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि छात्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था।

You Might Also Like

दो दोस्तों की लाठी-डंडे से पटाई

सरिया में नवोदय दुर्गा समिति द्वारा 70 फीट रावण का किया दहन

राधेश्याम शर्मा को हिंदी एवं साहित्य में डॉक्टरेट अवार्ड से नवाजा गया

शिक्षक दिवस पर के.आई.टी. कर्मचारियों का सामूहिक उपवास

झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
Next Article आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?