अघोर गुरु पीठ बनोरा की यूपी स्थित इकाई ललितपुर स्थित परम पूज्य अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम में आयोजित शिविर से मिला 206 मरीजों को लाभ
रायगढ़। अघोर गुरु पीठ बनोरा की यूपी ललितपुर स्थित परम पूज्य अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सम्पन्न हुई। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में सभी इकाई में मानव सेवी गतिविधियां संचालित होती है। इस शिविर के जरिए 206 मरीज लाभान्वित हुए। आश्रम की स्थापना अघोर मूर्ति कर्म श्रद्धेय योगी भैया जी द्वारा जनहित के कार्यों के संपादन हेतु की गई है। अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम भोरसिल ललितपुर में रविवार की आयोजित नि:शुल्क शिविर प्रात: दस बजे से अपरान्ह 4 बजे तक जारी रहा । शिविर में आने वाले मरीजों का चिकित्सीय परामर्श के पंजीयन किया गया । शिविर में विभिन्न रोगों के चिकित्सक उपस्थित रहे जिसमे डॉ अमृत लाल, डॉ सुनील पटेल व डॉ के एस मिश्रा ने शिविर में आए हुए मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार एवं रोगों के अनुसार निशुल्क औषधि उपलब्ध कराई। भोरसिल,भीघाखेत, बिरधा, लखनपुरा,बार, नंदीपुरा, नदन वारा, बांशी, अल्हापुर, महरौनी, तालबेहट, जगपुरा,सिमरा, बंदपुरा, कुआतला, डोंगरा,ग्रामों भोरसिल, नंदनवार, लखनपुर, बार, वासी, मेलर, बांदीपुरा, अस्वपुरा, बहलोनीलोह, दर्शारा, तेरईफटक, नयागांव, अल्लापुर, सद्गदा, तालबेहट कला, वस्त्रवान, ललितपुर ग्रामों से आए 206 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ सुनील पटेल ने आयुर्वेद पद्दति केविस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आहार एवं दिनचर्या सुधार के जरिये बिना दवा के सेवन से भी आसानी से स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है ।मनोज सचान ने शिविर में आए लोगों को पूज्य अघोरे श्वर के अमृत वचनों से अवगत कराते हुए बाबा जी की वाणी को जन जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।व्यवस्थापक कौशिक जी ने विधिवत पूज्य बाबा जी के तैल चित्र में पुष्प अर्पित करते हुए पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया। दिनेश मोदी ने शिविर प्रबंधन व्यवस्था में दिनेश मोदी का सराहनीय योगदान रहा। आश्रम से जुड़े सहयोगियों ने शिविर के आयोजन के पूर्व निकटवर्ती गांवों में परम पूज्य अघोरेश्वर बाबा भगवानराम जी के वाणियो के संकलन की पुस्तिका का वितरण किया। रोहित बृजपुरिया द्वारा दिनचर्या में सुधार ,आचार विहार अच्छा करने के लिए बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित करते हुए शराब,नशा से दूर रहने की सलाह दी।पूज्य पाद के जीवन आदर्शों को आत्मसात कर महिलाओं को उनके दायित्व से अवगत कराया गया। बच्चों के आहार विहार दिनचर्या सुधार हेतु आवश्यक उपाय बताए गए।
अघोर गुरु पीठ की शाखा ललितपुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन



