रायगढ़। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के उपलक्ष में आज युवा मोर्चा रायगढ़ के द्वारा पहाड़ मंदिर के पास स्थित मुखबदिक विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर एवं फल,बिस्किट वितरण कर आदरणीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया प्रशांत सिंह ने बताया की विष्णुदेव साय (जन्म 21 फरवरी 1964) छत्तीसगढ़ के चौथे और पहले आदिवासी मुख्यमंत्री (13 दिसंबर 2023 से) हैं। जशपुर जिले के बागिया गाँव के एक किसान परिवार में जन्मे, साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में पंच के रूप में की थी। वे भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं और 4 बार सांसद तथा केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं और दो बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है जो अपनी सौम्य छवि के लिए प्रसिद्ध हैं। आज के कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष शैलेश माली, रतिंदर राय, पार्षदगण राजेंद्र ठाकुर, संदीप क्षत्रिय, नरेश पटेल, त्रिनिशा चौहान महामंत्री सूरज मिरी, युवा मोर्चा से रामजाने भारद्वाज, सुजीत लहरें के साथ मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री की दीर्घायु हों के नारे लगाए।



