NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फेसबुकिया आरोपों की उतरी हवा, ईमानदार छवि पर वार करने वाले आकाश पर गिरेगी कानूनी गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > फेसबुकिया आरोपों की उतरी हवा, ईमानदार छवि पर वार करने वाले आकाश पर गिरेगी कानूनी गाज
सारंगढ़

फेसबुकिया आरोपों की उतरी हवा, ईमानदार छवि पर वार करने वाले आकाश पर गिरेगी कानूनी गाज

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिले में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों की छवि को सोशल मीडिया के जरिए दागदार करने की एक घटिया व सुनियोजित साजिश बेनकाब हुई है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा (युवा मोर्चा) के स्वयंभू नेता आकाश भारद्वाज द्वारा फेसबुक पर फैलाए गए सफेद झूठ ने अब कानूनी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बिना किसी सिर-पैर के लगाए गए इन आरोपों ने न केवल प्रशासन की मर्यादा को चुनौती दी है, बल्कि एक अपराधी प्रवृत्ति की मांनसिकता को भी उजागर किया है।
षड्यंत्र का पर्दाफाश मोबाइल और रिश्वत के दावों की खुली पोल
आकाश भारद्वाज ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कलेक्टर और खनिज विभाग के अधिकारियों पर 1.35 लाख के मोबाइल गिफ्ट और अवैध उत्खनन में संलिप्तता के जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से तथ्यहीन, बेबुनियाद और मानसिक दिवालियापन का प्रतीक हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि – गुप्ता मोबाइल का नाम लेकर गढ़ी गई यह कहानी केवल सनसनी फैलाने और अधिकारियों को ब्लैकमेल करने की एक नाकाम कोशिश है।
ईमानदारी पर प्रहार, बर्दाश्त नहीं करेगा प्रशासन
जिले में जब से खनिज माफियाओं और अवैध कारोबारियों पर नकेल कसी गई है, तब से कुछ असामाजिक तत्व बौखलाए हुए हैं। खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा, अनुराग और कोसीर थाना प्रभारी जैसे कर्मठ अधिकारियों के नाम को घसीटना यह दर्शाता है कि – यह हमला व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को अस्थिर करने का एक कुशित प्रयास है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि जो अधिकारी दिन-रात जिले के विकास और कानून व्यवस्था के लिए पसीना बहा रहे हैं, उनके चरित्र पर कीचड़ उछालने वालों को अब सलाखों के पीछे भेजने का समय आ गया है।
मानहानि और आईटी एक्ट के तहत होगी नकेल
इस गंभीर मामले को लेकर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। सूत्र बताते हैं कि आकाश भारद्वाज के खिलाफ मानहानि और आईटी एक्ट की संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फैलाए गए इस डिजिटल कचरे को साफ करने के लिए पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हैं। शासन के प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अब उन तत्वों को सबक सिखाया जाएगा जो अभिव्यक्ति की आजादी को गाली और झूठ का लाइसेंस समझ बैठे हैं।
जनता का भरोसा बनाम सोशल मीडिया का प्रोपेगेंडा
आम जनता के बीच प्रशासन की छवि एक रक्षक और विकासकर्ता की है। ऐसे में किसी एक व्यक्ति द्वारा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए पूरी व्यवस्था को सरगना बताना उसकी अपनी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। जिले के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी इस कृत्य की निंदा की है और मांग की है कि ऐसे फेसबुकिया वीरों पें तत्काल सख्त वैधानिक कार्यवाही हो ताकि भविष्य में कोई भी वर्दी और पद की गरिमा से खेलने का दुस्साहस न करे।
सच बनाम झुठ की लड़ाई
यह मामला अब केवल एक पोस्ट तक सीमित नहीं है, यह सच बनाम झूठ की लड़ाई बन चुका है। प्रशासन की इस आक्रामक तैयारी से साफ है कि – अब झूठ का महल ढहने वाला है और आरोपों की राजनीति करने वालों को न्यायालय के चक्कर काटने होंगे।

You Might Also Like

समाजसेवी डिजेंद्र कुर्रे मदर टेरेसा सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए

धान खरीदी केंद्र अध्यक्षों का सम्मान समारोह संपंन

डाइट कॉलेज खोलने जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

गांजा परिवहन का फरार आरोपी को सरिया पुलिस ने अंबिकापुर से किया गिरफ्तार

सह समिति शाखा मर्यादित नवीन भवन लोकार्पित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
Next Article स्वस्थ्य पंचायत व जनसंवाद सम्मेलन में मितानिनों का सम्मान

खबरें और भी है....

जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह
आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?