रायगढ़। शनिवार को सुबह रनपुर से रायगढ़ आ रही बदन बस का अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गई, गनिमत यह रही कि उसका चक्का गड्ढे में फंस जाने से बस खड़ी हो गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच बए हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बदन बस हर दिन सुबह पांच बजे सवारियों को लेकर रनपुर से रायगढ़ के लिए निकलती है, जो दोपहर करीब 12 बजे के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पहुंचती है। ऐसे में शनिवार को भी सुबह बस अपने निर्धारित समय से निकली थी, इस दौरान घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कोटरीमाल-कोनपारा के पास पहुंची तो अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया, इस दौरान चालक बस को काबू को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन बस तेजी से आगे बढ़ते जा रही थी, ऐसे में लगातार वाहनों के आते देख चालक ने अन्य वाहनों से बचाते हुए जैसे ही खाली जगह मिला तो बस को सडक़ से नीचे मोड़ दिया, इससे बस खेत में उतर गई और एक गड्ढे में उसका फंस जाने से यथा स्थिति में खड़ी हो गई। वहीं बस को खेत में जाते देख उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, लेकिन गनिमत यह रहा कि बस पलटी नहीं। वहीं इस घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार लोगो को नीचे उतारा गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं पहुंची है।
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
गड्ढ़े में चक्का फंसने से टला हादसा, बाल-बाल बचे यात्री



