NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चांदमारी जुआ अड्डा पर पुलिस की दबिश, दो जुआरी से 8 हजार रुपए बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चांदमारी जुआ अड्डा पर पुलिस की दबिश, दो जुआरी से 8 हजार रुपए बरामद
रायगढ़

चांदमारी जुआ अड्डा पर पुलिस की दबिश, दो जुआरी से 8 हजार रुपए बरामद

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 12:07 am
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर के चांदमारी स्थित ईदगाह के समीप कई अय्याश लोग बावन परियों के संग रंगरलियां मना रहे थे, तभी मुखबिर ने सिटी कोतवाली में खबर कर दी। फिर क्या, पुलिस ने घेराबंदी की, मगर वर्दीधारियों के आ धमकने की भनक लगते ही जुआ फड़ में हडक़म्प मचने पर कई जुआरी तो उडऩ छू हो गए। लेकिन, खाकी वर्दीधारियों ने न केवल दो जुआरियों को धरदबोचा, बल्कि 8200 रुपए और फड़ राशि भी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल 18 फरवरी को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चांदमारी स्थित ईदगाह के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मौके पर पहुंचता देख कुछ जुआरी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए, वहीं पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में तिलक विश्वकर्मा पिता महदिल विश्वकर्मा, (48 वर्ष) निवासी तुर्रीपारा रायगढ़ तथा उसत राम यादव पिता ननकी राम यादव, (51 वर्ष) निवासी टिकरापारा रायगढ़ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम 8,200 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं, जिनका उपयोग जुआ खेलने में किया जा रहा था। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में जुआ एक्ट की कार्रवाई के साथ पृथक से धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

सिक्ख समाज के जिला अध्यक्ष बने सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा

सडक़ों की सुरक्षा के लिए ट्रैक्टरों में कैजवील पर सख्ती

झारखंड का समग्र विकामहंत समाज के शमशान भूमि में शव दफनाने को लेकर विवादस व समृद्धि भाजपा का संकल्प- ओपी

महादेव एप का आरोपी रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

खेमराज पटेल ने वार्ड नं. 48 से की दावेदारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सायकल से गिरकर घायल युवक की मौत, पत्थर में सिर टकराने से हुआ हादसा
Next Article कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?