NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के कट रहे नल कनेक्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के कट रहे नल कनेक्शन
रायगढ़

जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के कट रहे नल कनेक्शन

निगम राजस्व वसूली को लेकर फिर हुई गंभीर

lochan Gupta
Last updated: February 19, 2026 12:10 am
By lochan Gupta February 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने मंगलवार को राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर एवं यूजर चार्ज जमा नहीं करने वाले 50 हजार रूपये से ज्यादा के बड़े बकायादारों के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने एवं सील करने संबंधित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
बैठक में निगम के दुकानदारों से किराया एवं टैक्स वसूली की भी समीक्षा की गई। इस दौरान देयक किराया एवं टैक्स की राशि जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर सीलिंग तथा आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह सभी सहायक राजस्व निरीक्षक को जलकर बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदन तथा सम्पत्तिकर, समेकित कर और जलकर की वसूली में तेजी लाने के लिए अभियान चलाने कहा गया।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने 50 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वालों के विरुद्ध धारा 173 के अंतर्गत नोटिस जारी कर नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी वार्ड प्रभारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्र के कम से कम 50 घरों से संपर्क कर निगम से संबंधित सभी तरह के टैक्स वसूली की कार्रवाई करने और शाम 5 बजे तक अपना प्रतिदिन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। उन्होंने राजस्व अधिकारी को नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाकर कर सभी तरह के टैक्स जमा करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में राजस्व शाखा के सभी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

काटे गए नल क्शन

निर्देशों के तहत बुधवार को राजस्व शाखा की टीम द्वारा ने विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की। वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में टाउन हॉल के सामने सोनारपारा एवं पैलेस रोड क्षेत्र में श्री सत्यनारायण, श्री शिवमंगल तथा श्री राजेश के मकानों में लगभग 2,40,854 रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान 78,759 रुपये जलकर की वसूली भी की गई। इसी तरह अब बड़े बकायादारों के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने और कुर्की एवं सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

समय पर टैक्स जमा

निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि नगर विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रहण अत्यंत आवश्यक है। टैक्स जमा नहीं होने की स्थिति में शहर के विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए बकाया राशि नहीं जमा करने वालों के विरुद्ध सीलिंग, कनेक्शन विच्छेदन तथा अन्य नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने शहरवासियों से निगम प्रशासन का सहयोग करने एवं किसी भी तरह कि कार्रवाई से बचने तथा शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभाने निर्धारित समय सीमा में संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर, दुकान किराया, प्रीमियम राशि एवं यूजर चार्ज का भुगतान करने की अपील की है।

You Might Also Like

रेलवे कैटनरी तांबा तार चोरी के आरोपी पकड़ाये

डॉ. वंदना यादव को मिली पीएचडी की उपाधि

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की 8 सीटों में फिफ्टी-फिफ्टी के संकेत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रीति यादव रहीं प्रथम

अंजोरीपाली में जुआ फड पर पुलिस की दबिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रांसपोर्ट नगर के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग
Next Article बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप

खबरें और भी है....

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-सीएम साय
मेकाहारा कैंपस में तीसरी मंजिल से गिरकर स्कूली छात्रा की मौत
युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत
बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप
जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के कट रहे नल कनेक्शन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?