NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
रायगढ़

बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल

lochan Gupta
Last updated: February 18, 2026 12:09 am
By lochan Gupta February 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मंगलवार को सुबह एक युवक अपनी पत्नी व दो बच्चों को बाइक में बैठाकर रायगढ़ उपचार कराने आ रहा था, इस दौरान पीछे से आ रही एक बेकाबू टे्रलर ने जोरदार टक्कर मार दी, इससे पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई तो वहीं उसकी पत्नी व एक बच्चे को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। उक्त घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के महुआ चौक तुमीडीह के पठानपारा निवासी मोहम्मद अशरफ कुरैशी (32 वर्ष ) के आठ वर्षीय बेटा मोहम्मद अल्ताफ कुरैशी की तबीयत खराब होने से मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी व छोटे बेटे को लेकर इलाज कराने रायगढ़ आने के लिए निकला था। इस दौरान पंूजीपथरा मार्ग पर तराईमाल स्थित बंजारी प्लांट के समीप पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक मोहम्मद अशरफ कुरैशी और उसका बीमार बेटा आफताब कुरैशी सडक़ में ही गिर गए, जिससे ट्रेलर का चक्का चढ़ जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी व दूसरा बच्चा दूर जा गिरे, इससे उनको भी चोट पहुंची है। घटना के बाद सडक़ पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसे देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इससे मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अअस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पिता-पुत्र के शव को मरच्यूरी में रखते हुए उसकी पत्नी व बच्चे को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं कुछ ही देर बाद परिजनों के अस्पताल पहुुंचने पर पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंगलवार को देर शाम एक साथ पिता-पुत्र का शव जब गांव में पहुंचा तो पूरे पठानपारा में मातम का माहौल बन गया था। वहीं लोगों का कहना था कि एक साथ बाप-बेटे के मौत होने से उसके परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि उस घर के मुखिया के मौत होने से रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी।
ओवर स्पीड ले रही जान
रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों की रेलम-पेल लगी रहती है। इस बीच भारी वाहन चालक अनियंत्रित गति से वाहनों को चलाते हुए अधिक फेरा के चक्कर में राहगीरों को अपनी चपेट में ले रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं होने के बाद भी इस पर रोक लगाने किसी तरह के उपाय नजर नहीं आ रहे हैं। जिससे असमय लोग काल के गाल में समा रहे हैं।

You Might Also Like

कलश यात्रा के साथ दुर्गा उत्सव की तैयारी शुरू

कंगालू बरेठ एक साल के लिए हुए जिला बदर

माइक्रोसॉफ्ट कार्ट ब्लांच प्रोजेक्ट की ओर से हाइब्रिड क्लासरूम का शुभारंभ

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की बहू ने मोर्चा संभाला

रायगढ़ से झारखंड जा रही बदन बस पलटी, 8 यात्री घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
Next Article बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?