NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी फाउंडेशन ने सडक़ सुरक्षा माह पर किया हेलमेट वितरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन ने सडक़ सुरक्षा माह पर किया हेलमेट वितरण
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने सडक़ सुरक्षा माह पर किया हेलमेट वितरण

ग्रामीण समुदाय में सडक़ सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta February 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सडक़ सुरक्षा माह के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा ळच्प्प्-ढोलनारा में ग्रामीण समुदाय के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षित वाहन संचालन की आदत विकसित करना और सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और कम्युनिटी मोबिलाइजर की उपस्थिति में किया गया। साइट हेड ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को हेलमेट प्रदान किए गए, जिनका उद्देश्य उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनाना था।
प्रतिनिधियों ने सडक़ सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल व्यक्तिगत सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि परिवार और समाज की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का नियमित उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास का स्वागत करते हुए इसे जीवन रक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने साझा किया कि वे सडक़ सुरक्षा के महत्व से अवगत हैं, लेकिन हेलमेट उपयोग उनकी नियमित आदत नहीं बन पाया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस पहल को सराहा। यह आयोजन सडक़ सुरक्षा माह के तहत संचालित गतिविधियों का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समुदाय में सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटना-रहित समाज की दिशा में योगदान देना है।
छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और बच्चों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और विजन केयर कार्यक्रम के माध्यम से नेत्र जाँच और नि:शुल्क चश्मा वितरण जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। आजीविका और कौशल विकास के तहत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास के अंतर्गत पेयजल, स्वच्छता और सामुदायिक अवसंरचना को मजबूत किया जा रहा है, जबकि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम भी निरंतर रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इन सभी पहलों का लक्ष्य समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

You Might Also Like

छीछोरउमरिया में विश्व शांति आलेख महिमा बाल लीला ब्रह्म यज्ञ, प्रारंभ

जिलाधीश कार्तिकेय गोयल के फरमान का नगरपालिका परिषद खरसिया द्वारा किया जा रहा उल्लंघन

डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या

गरीबों को बेघर रखने वाली कांग्रेस शौचालय पर ओछी राजनीति कर रही : ओपी

फिर शुरू हुआ हाथी का उत्पात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ दुर्घटना राहत के लिए पीएम कैशलेस व राहवीर योजना पर दिया गया प्रशिक्षण
Next Article खोखरा-भड़ेसर मार्ग में अवैध रूप से संचालित हो रहे ईंट भ_े

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?