NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भ्रष्टाचार की ‘धुंध’ में गुम हुआ बिलाईगढ़ ‘अ’ में बच्चों का निवाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > भ्रष्टाचार की ‘धुंध’ में गुम हुआ बिलाईगढ़ ‘अ’ में बच्चों का निवाला
सारंगढ़

भ्रष्टाचार की ‘धुंध’ में गुम हुआ बिलाईगढ़ ‘अ’ में बच्चों का निवाला

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta February 17, 2026
Share
3 Min Read

बरमकेला। शासन की योजनाएं कागजों पर तो चमकती हैं, लेकिन धरातल पर उनकी हकीकत कितनी डरावनी है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ ‘अ’ के सरकारी मिडिल स्कूल में देखा जा सकता है। यहाँ बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए बनाया गया किचन शेड भवन निर्माण के बाद से ही अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विडंबना यह है कि लाखों खर्च होने के बाद भी आज तक इस भवन का विधिवत उद्घाटन तक नहीं हो सका और अब यह उपयोग से पहले ही जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो रहा है। 60 हजार की लागत, पर मिला सिर्फ ‘मलबा’
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2017-18 में शिक्षा मद से रू. 60,000 की लागत से इस किचन शेड का निर्माण किया गया था। आरोप है कि कम बजट का बहाना बनाकर निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई। भवन का आकार छोटा रखा गया और छत की ढलाई करने के बजाय उस पर स्तरहीन सीमेंट की चादरें डाल दी गईं। गुणवत्ता से इस खिलवाड़ का नतीजा यह हुआ कि भवन की खिड़कियां, दरवाजे और लोहे की छड़ें उपयोग से पहले ही खराब होकर गल चुकी हैं।

घर की रसोई में पक रहा स्कूल का ‘मिड-डे मील’

भवन के अनुपयोगी होने का सबसे बड़ा खामियाजा ‘भुवनेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह’ की रसोइयों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल में जगह न होने के कारण उन्हें मजबूरन अपने घरों से भोजन बनाकर लाना पड़ता है। रसोइयों का कहना है कि एक ओर भवन की सुविधा नहीं है, तो दूसरी ओर बढ़ती महंगाई के बीच कुकिंग कास्ट की राशि (प्राइमरी हेतु रू. 6.78 और मिडिल हेतु रू.10.70) ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। ऊपर से भुगतान में होने वाली 3-4 महीनों की देरी ने महिलाओं की कमर तोड़ दी है।

सरपंच ने भी माना- ‘घटिया निर्माण’ है बर्बादी की वजह

इस पूरे मामले में बिलाईगढ़ ‘अ’ के सरपंच ने भी अपनी बेबसी जाहिर की है। उन्होंने स्वीकार किया कि स्तरहीन चादरों और घटिया निर्माण सामग्री के कारण भवन इस लायक ही नहीं बचा कि उसका उपयोग किया जा सके। अब पुराने भवन की मरम्मत के बजाय प्रशासन द्वारा नए भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाने की बात कही जा रही है, जो सीधे तौर पर सरकारी धन की बर्बादी और भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति है। सवाल- क्या रू. 60,000 की वह राशि केवल कागजी खानापूर्ति के लिए थी? बिना उपयोग के भवन का जर्जर होना क्या उन अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाता जिन्होंने इसके निर्माण की निगरानी की थी?

You Might Also Like

खनिज विभाग ने की 1701 लाख रुपए खनिज राजस्व वसूली

एसडीएम प्रखर चंद्राकर और मंडी की संयुक्त टीम ने 1110 कट्टा 444 क्विंंटल अवैध धान जप्त किया

अरुण अपने ताज को रख पाते हैं या फिर ज्योति ताज को संभालेंगे

बावन परियों के साथ 5 जुआड़ी पकड़ाए

पीएचई के खिलाफ विधायक ने किया चक्का जाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
Next Article कोल्ता समाज के प्रतिनिधियों ने की सीएम साय से मुलाकात

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?