NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लकड़ी-पत्थर के अवैध परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लकड़ी-पत्थर के अवैध परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई
रायगढ़

लकड़ी-पत्थर के अवैध परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

21 दिनों में 6 ट्रैक्टर जब्त, 6 तस्कर भी पकड़ाए, वाहन होंगे राजसात

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2026 12:00 am
By lochan Gupta February 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में वन विभाग की उडऩदस्ता टीम ने 23 जनवरी से 12 फरवरी के बीच 21 दिनों में कुल 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। सभी जब्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दरअसल, लकड़ी तस्करी और बोल्डर-पत्थरों के अवैध परिवहन की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की उडऩदस्ता टीम ने निगरानी तेज कर दी। बताया जा रहा है कि तस्कर लकड़ी की तस्करी कर उसे शहर के आरा मिलों में खपाते हैं। वन विभाग की टीम ने 23 जनवरी को जोरापाली के पास कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर में लोड करीब 10 क्विंटल प्रतिबंधित मिश्रित प्रजाति की लकड़ी को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। हालांकि, तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद 31 जनवरी को 2 ट्रैक्टरों में पत्थर लोड कर खरसिया से रायगढ़ लाया जा रहा था। टीम ने इन्हें छातामुड़ा चौक पर पकड़ा। इस मामले में नीरज कुमार (55) और कन्हैया सारथी (20) निवासी बोतल्दा को पकड़ा गया। 3 फरवरी को वनभूमि क्षेत्र में मिट्टी डालते हुए 2 ट्रैक्टर पकड़े गए। इस दौरान विदेशी राठिया और रछिन्दर राठिया को हिरासत में लिया गया।
10 टन लकड़ी का अवैध परिवहन पकड़ा गया
इसके अलावा 12 फरवरी को एनएच रोड पर करीब 10 टन प्रतिबंधित मिश्रित प्रजाति लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। इस मामले में पुसौर निवासी योगेश साव और रामकुमार चौहान को हिरासत में लिया गया।
वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू
सभी मामलों में जब्त ट्रैक्टरों को बेलादुला डिपो लाया गया, जहां आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वन परिक्षेत्राधिकारी संजय लकड़ा ने बताया कि विभाग द्वारा गश्त बढ़ाई गई है और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया है, ताकि वन अपराध में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी से 12 फरवरी तक कुल 6 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं और सभी वाहनों को राजसात करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

पावर ग्रीड इंजीनियर के बंद मकान में चोरों का धावा

तीन पीढियों की सास, बहू व उनकी बहू ने किया मतदान

दो बाइक में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

दिव्यांगजनों की आँखें खुशी से हुईं सजल मिला नयी जिंदगी का सहारा

पोर्टल में फेरबदल करने वाले पटवारी शिवानंद गिरी की जमानत याचिका खारिज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पिता ने बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन गिरफ्तार
Next Article पूर्वांचल के चंडी डोंगरी मंदिर के संरक्षण व सर्वधन की उठी मांग

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?