NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फेयरवेल के बाद स्टूडेंट्स का खतरनाक स्टंट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > फेयरवेल के बाद स्टूडेंट्स का खतरनाक स्टंट
जशपुरनगर

फेयरवेल के बाद स्टूडेंट्स का खतरनाक स्टंट

चलती कार से बाहर लटककर बोतल लहराई, ग्राउंड में ड्रिफ्ट किया, विंडो पर बैठकर मस्ती

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले में फेयरवेल के बाद स्टूडेंट्स कार और बाइक से स्टंट करते नजर आए। चलती कार से बाहर लटककर छात्र शराब की बोतल लहराते दिखा। इसके बाद छात्र और छात्रा विंडो पर बैठे रहे और कार चलाने वाला स्टंट (ड्रिफ्ट) करता रहा। स्टूडेंट्स ने हरियाणवी गाने के साथ तीन वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। स्टूडेंट्स के स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो में दिख रही गाडिय़ों को ढूंढ निकाला और उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया। अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर स्टूडेंटस के स्टंट के तीन वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार काली रंग की स्कॉर्पियो में स्टूडेंट्स सवार हैं। कार की काफी स्पीड में चल रही है। इसमें कार एक तरफ एक लडक़ी विंडो से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट कर रही है, जबकि कार की दूसरी तरफ दो लडक़े विंडो से बाहर लटके हुए हैं। इसी अंदाज में कार को कभी राउंड में तो कभी रिवर्स करते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। दूसरे वीडियो में झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो की विंडो से दो लडक़े बाहर लटके हुए हैं। इसमें एक लडक़ा हाथ में शराब की बोतल लिए हुए है और उसे लहरा रहा है। इसके बाद स्कॉर्पियो एक ग्राउंड में टर्न करती है, जहां पहले से काफी लडक़े और लड़कियां मौजूद रहे हैं। जबकि तीसरे वायरल वीडियो में कुछ स्टूडेंट्स खतरनाक स्टंट कर रहे थे। ये घटना जशपुर के सारुडीह और किनकेल इलाके में हुई बताई जा रही है। स्टूडेंट्स के स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम एक्शन लिया और वायरल वीडियो की जांच शुरू की। जांच में स्टंट करने वाली काली स्कॉर्पियो (जेएच-01-एफसी-1960) और बुलेट बाइक (जेएच-01-बीएन-4563) की पहचान कर जब्त कर लिया गया। जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो ग्राम सारुडीह के अविनाश एक्का (25 साल) के नाम पर रजिस्टर्ड है और घटना के वक्त वही इसे चला रहा था। वहीं, बुलेट बाइक बाधरकोना के एक व्यक्ति की बताई गई है, जिस पर एक लडक़ी स्टंट करती नजर आई थी। पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल एक तीसरे बिना नंबर वाले स्कॉर्पियो की भी पहचान कर ली है, जिसकी तलाश अभी जारी है।
पुलिस ने खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 66/192 के तहत कार्रवाई की है। अब यह मामला कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों को थाना बुलाकर सख्त समझाइश दी। अधिकारियों ने साफ कहा कि ऐसे खतरनाक स्टंट सिर्फ कानूनन अपराध नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। पुलिस ने चेताया कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए की जाने वाली ये हरकतें भविष्य और परिवार दोनों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। जशपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्टंटबाजी से दूर रहें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और शराब के नशे में वाहन न चलाएं। पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियम तोडऩे वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

दो मानव तस्कर गिरफ्तार

‘ऑपरेशन आघात’ 3 जगहों से 225 लीटर ताड़ी जप्त

टांगी से प्रहार कर जीजा को उतारा मौत के घाट, गांव में शोक की लहर

मानव तस्करी पर जशपुर पुलिस बना रही शॉर्ट फिल्म ‘कजरी’

जशपुर में 13 साल की मासूम से गैंगरेप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
Next Article पिता ने बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन गिरफ्तार

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?