NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भव्य कलश यात्रा के साथ वार्षिक मतुआ महोत्सव का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > पखांजुर > भव्य कलश यात्रा के साथ वार्षिक मतुआ महोत्सव का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु शामिल
पखांजुर

भव्य कलश यात्रा के साथ वार्षिक मतुआ महोत्सव का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु शामिल

30 वर्षों की परंपरा — श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ मतुआ महोत्सव, देशभर से पहुंचे हजारों अनुयायी, मतुआ महोत्सव में गूंजे भजन-कीर्तन

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:09 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
2 Min Read

पखांजुर। बांदे क्षेत्र में वार्षिक मतुआ महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव की शुरुआत भगवान श्री श्री हरिचांद ठाकुर की भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह कलश यात्रा पी.व्ही.-82 से प्रारंभ होकर बांदे मार्ग होते हुए हरिचांद आश्रम, पी.व्ही.-82 में संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और मतुआ अनुयायियों ने भाग लेकर क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित कर दिया। यह वार्षिक उत्सव पिछले लगभग 30 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में देश के लगभग 13 राज्यों से 30 से 40 हजार तक श्रद्धालु एवं रवि गोसाई के शिष्य शामिल होते हैं।
आयोजन के दौरान लगातार भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहता है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए चार दिनों तक निरंतर भंडारा (सामूहिक प्रसाद वितरण) की व्यवस्था की जाती है। बताया जाता है कि श्री श्री हरिचांद ठाकुर और उनके पुत्र गुरुचंद ठाकुर का मुख्य उद्देश्य समाज के दलित, शोषित समुदाय का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान करना था। उन्होंने मतुआ धर्म की स्थापना कर समाज में समानता, शिक्षा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से प्रेम, करुणा, ईमानदारी और पारिवारिक जीवन के सम्मान जैसे मूल्यों को बढ़ावा दिया। साथ ही दलित समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने, आत्मनिर्भर बनने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इन्हीं आदर्शों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर आज मतुआ समुदाय के अनुयायी सामाजिक उत्थान और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।

You Might Also Like

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हांकेर में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न

पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के बढ़ते प्रभाव से

बीएसएफ के सिविक एक्शन प्रोग्राम में उमड़ रहे भीड़, ग्रामीणों में दिखे उत्साह

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली से परेशान स्वास्थ्य कर्मी, बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव का समापन
Next Article आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली से परेशान स्वास्थ्य कर्मी, बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?