NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
रायगढ़

ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार, मारुति स्विफ्ट कार व मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत घरघोड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना घरघोड़ा क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नवाबाद, जिला झांसी से आरोपी गोविंद ओगरे (27 वर्ष) के कब्जे से बरामद कर सुरक्षित वापस लाया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम में दोस्ती बढ़ाकर बालिका को शादी का झांसा देकर अपने कार से बहला-फुसलाकर झांसी ले गया था।
मामले में 29 जनवरी को बालिका के परिजनों ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बालिका सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, किंतु देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर गुम इंसान तथा धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा परिजनों, सहेलियों एवं सहपाठियों से पूछताछ कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। जांच के दौरान बालिका के जिला झांसी (उ.प्र.) में होने की जानकारी प्राप्त हुई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना की गई, जहां नवाबाद क्षेत्र में संदेही युवक गोविंद ओगरे के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम बालिका को उसके परिजनों से मिलाने में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी घरघोड़ा व उनके टीम की सराहनीय भूमिका रही है।
बालिका का कथन महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। बालिका ने बताया कि मई 2025 में एक शादी समारोह के दौरान गोविंद ओगरे से उसकी पहचान हुई थी और दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। आरोपी ने प्रेम प्रसंग की बात कर 29 जनवरी को शादी का प्रलोभन देकर उसे स्विफ्ट कार से झांसी ले गया तथा शारीरिक संबंध स्थापित किया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 87 एवं 64(1) बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।
आरोपी गोविंद ओगरे पिता स्व. राम कुमार ओगरे, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर उसका मेमोरेंडम लिया गया। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी-13-एवाय-8596 तथा एक वनप्लस मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

You Might Also Like

कोयला लोड मालगाड़ी के चक्का में लगी आग

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने एनआर स्टील परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर किया भव्य आयोजन

अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने महिलाओं ने एसपी से लगाई गुहार

जिन्दल आदर्श भारती स्कूल, किरोड़ीमलनगर के ऑडिटोरियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजीत

बॉक्स क्रिकेट में अंकुर बसंल टीम ने किया कमाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?