NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के बाहर महिला व उसके पति से मारपीट की घटना

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ-साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के संज्ञान में मीडिया के माध्यम से रेलवे स्टेशन के सामने महिला से मारपीट की घटना आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीडि़ता की तलाश प्रारंभ की। काफी खोजबीन के बाद महिला श्रीमती पूजा यादव (25 वर्ष) एवं उसके पति पवन यादव से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें चार व्यक्तियों द्वारा विवाद कर मारपीट करना बताया गया।
पीडि़त पवन यादव ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह ग्राम रायपुरा चंगोराभांठा थाना डीडीनगर रायपुर का निवासी है और पिछले शनिवार को अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ फुग्गा बेचने रायगढ़ आया था। 12 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 7 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर मोटर पार्किंग के सामने पत्नी के साथ भोजन बना रहे थे, तभी कुछ व्यक्ति गिलास मांगने लगे। गिलास देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पवन यादव को भी पीटा गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु छापेमारी की गई। पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपीकृशशि कुमार पासवान (25 वर्ष), राकेश कुमार पासवान (24 वर्ष), रोशन भारती उर्फ पप्पू (29 वर्ष) एवं पप्पू पासवान (50 वर्ष), सभी जिला बेगूसराय (बिहार) निवासी एवं वर्तमान में रेलवे कॉलोनी रायगढ़ में निवासरतकृको हिरासत में लिया। पीडि़ता एवं उसके पति ने आरोपियों की पहचान मारपीट में शामिल व्यक्तियों के रूप में की।
आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिला से दुर्व्यवहार एवं मारपीट जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

You Might Also Like

पहली बार बिना विरोध लग रहा मीना बाजार

राहुल के फ्लॉप शो की नाकामी छिपा सुर्खिया पाने आपस में लड़ रहे कांग्रेसी :-उमेश अग्रवाल

जागरूकता ही डेंगू से बचाव

जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

भालू का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा टीआरएन एनर्जी करने जा रहा विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह और भोज
Next Article ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?